Tuesday , April 30 2024
Breaking News

World Record: दक्षिण अफ्रीकी महिला का दावा, एक साथ 10 बच्चों को दिया जन्म

Guinness World Record: digi desk/BHN/ दक्षिण अफ्रीका की एक महिला ने एक ही गर्भावस्था में दस बच्चों को जन्म देकर नया विश्व रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है। इसके साथ ही गोसियाम थमारा सिथोल (Gosiame Thamara Sithole) ने कथित तौर पर मालियन हलीमा सिसे (Malian Halima Cisse) के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड (Guinness World Record) को तोड़ दिया है। जिन्होंने पिछले माह मोरक्को में 9 बच्चों को जन्म दिया।

37 वर्षीय गोसियाम गौतेंग प्रांत की रहने वाली है। उन्होंने 7 जून को प्रिटोरिया (Pretoria) के एक अस्पताल में सिजेरियन सेक्शन द्वारा बच्चों को जन्म दिया। महिला के पति तेबोहो त्सोतेत्सी ने कहा कि सात लड़कों और तीन लड़कियों के माता-पिता बने हैं। मैं खुश और भावुक हूं। मैं ज्यादा बात नहीं कर सकता। दंपति के पहले से ही छह साल के जुड़वां बच्चे हैं।

मेलऑनलाइन की रिपोर्ट के अनुसार सिथोल ने दावा किया है कि उन्होंने नेचुरल तरीके से गर्भधारण किया। लेकिन प्रेग्रेंसी आसान नहीं थी, क्योंकि उसे पैर में बहुत दर्द का सामना करना पड़ा था। यह चिंता भी थी कि बच्चे जीवित रहेंगे। गोसियाम ने कहा भगवान का शुक्र है कि सभी बच्चे सुरक्षित है। अगले कुछ महीने इन्क्यूबेटर्स में रहेंगे।

बता दें फिलहाल माली की हलीमा सिस्से के नाम पर अधिकतम बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड है। 25 वर्षीय हलीमा ने पांच लड़कियों और चार लड़कों को जन्म दिया है। महिला का सिजेरियन ऑपरेशन मोरक्को में कराया गया था। माली के स्वास्थ्य मंत्री फैंटा सिबी ने कहा था कि हलीमा का मार्च में अल्ट्रासाउंड कराया गया। उस वक्त रिपोर्ट में 7 बच्चे होने का अनुमान था। मुश्किल स्थिति को देखते हुए महिला का ऑपरेशन मोरक्को में कराने का फैसला लिया गया।

 

About rishi pandit

Check Also

प्यूअर्टो रिको में बाइडन को डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक चुनाव में मिली जीत

न्यूयॉर्क. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को प्यूअर्टो रिको में डेमोक्रेट पार्टी के आंतरिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *