Tuesday , July 2 2024
Breaking News

एनडीए में सीटों का बंटवारा, जेडीयू 122 तो बीजेपी 121 सीटों पर चुनाव लड़ेगी

ihar Assembly Election 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीटों का बंटवारा हो गया है। 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा में जेडीयू को 122 सीटें मिली है, इसमें से जेडीयू अपने कोटे से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को 7 सीटें देंगी, इस तरह से जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भारतीय जनता पार्टी को 121 सीटें मिली है। भाजपा अपने कोटे से मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी को सीटें देंगी। आज छह अक्‍टूबर, मंगलवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीटों के बंटवारे की घोषणा की। भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस की शुरुआत करते हुए कहा कि फिर दोहराता हूं नीतीश कुमार ही हमारे सीएम कैंडिडेट होंगे। हम फिर नीतीश कुमार के नेतृत्‍व में सरकार बनाएंगे।इसके पहले बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सीएम आवास में मुलाकात की। राजग से सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर के लिए बिहार भाजपा के सभी बड़े नेता मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे । बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव और देवेन्द्र फड़नवीस मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात कर बातचीत को अंतिम रूप दिया। मौके पर बिहार भाजपा प्रभारी भूपेन्द्र यादव, भाजपा के चुनाव प्रभारी व महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने संयुक्त रूप से टिकट बंटवारे की घोषणा की। जदयू की ओर से राष्ट्रीय संगठन महासचिव आरसीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह और ललन सिंह मंच पर उपस्थित रहे.

About rishi pandit

Check Also

National: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 130 हुई मरने वालों की संख्या, CM योगी ने दिए ये निर्देश

National stampede at bhole baba s satsang bodies of 15 brought to etah many injured …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *