Monday , May 27 2024
Breaking News

Rewa: रीवा में शहर के मुख्य मार्गों के किनारे रोपे जाएंगे 10 हजार पौधे : पूर्व मंत्री राजेन्द्र शुक्ल 

शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण दिवस से ग्रीन सिटी अभियान की शुरुआत  

 

रीवा,भास्कर हिंदी न्यूज़/ शहर को हरा-भरा बनाने के लिए पर्यावरण दिवस से ग्रीन सिटी अभियान शुरू किया जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं रीवा विधायक राजेन्द्र शुक्ल ने वन विभाग के अधिकारियों तथा सामाजिक संगठनों के साथ आयोजित बैठक में ग्रीन सिटी अभियान की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि रीवा तेजी से महानगर बनने की ओर अग्रसर है। इसे ग्रीन सिटी के रूप में विकसित किया जाएगा। शहर को हरा-भरा बनाये रखने के लिए रतहरा से चोरहटा तथा सिरमौर चौक से विश्वविद्यालय तक पौधारोपण किया जाएगा। शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडर तथा सड़क के किनारे 10 हजार फलदार पौधे एवं सुंदरता बढ़ाने वाले पौधे रोपित किए जाएगे। बैठक में पूर्व मंत्री ी शुक्ल ने कहा कि हमें विश्व पर्यावरण दिवस के मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना है। पर्यावरण संरक्षण समय की सबसे बड़ी मांग है। स्वच्छ हवा, पानी के अभाव में जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें भविष्य में जीवन को बचाये रखने के लिए आज से ही पर्यावरण की सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा। इसलिए रीवा शहर के हर नागरिक की .जिम्मेदारी है कि वे आगे बढ़कर पर्यावरण संरक्षण के अभियान में भागीदार बनें।

श्री शुक्ल ने कहा कि 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शासकीय मार्तण्ड क्रमांक -1 विद्यालय के मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण की मुहिम का शुभारंभ किया जाएगा। शहर के सभी प्रमुख स्कूल तथा कालेज में पौधारोपण किया जाएगा। बैठक में मुख्य वन संरक्षक एके सिंह, वन मंडलाधिकारी चन्द्रशेखर सिंह, उपाध्यक्ष जिला गौ संवर्धन बोर्ड राजेश पांडेय, समाजसेवी मुकेश येंगल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *