Monday , October 7 2024
Breaking News

चीन का कृत्रिम सूरज बनकर होने वाला है तैयार, 101 सेकंड में 120 मिलियन डिग्री सेल्सियस तापमान किया गया रिकॉर्ड

china artifical sun: digi desk/BHN/ चीन जल्द ही अंतरिक्ष में एक नई कामयाबी हासिल करने वाला है। चाइना जल्द ही कृत्रिम सूरज बनकर तैयार करने वाली है। फिलहाल इस पर प्रयोग चल रहा है। जिसमें एक रिएक्टर पर 101 सेकेंड में करीब 120 मिलियन डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया है। इस टेस्टिंग के बाद से चीन वैज्ञानिकों के हौसले बुलंद हो गए हैं। यह परमाणु सलंयन ऊर्जा बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया जा रहा है। बता दें इस तरह का प्रयोग अमेरिका, रूस, दक्षिण कोरिया और यूरोप भी कर रहा है।

शिन्हुआ एजेंसी को अनुसार एक्सपेरिमेंटल एडवांस्ड सुपरकंडक्टिंग टोकमक के प्लाज्मा फिजिक्स लैब के हैड गोंग जियानजू ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि तापमान को 101 सेकेंड के लिए देख गया। ये प्रयोग अनहुई प्रांत की राजधानी हेफ्यू में हो रहा है। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर ने कहा कि देश जल्द ही न्यूक्लियर फ्यूजन एनर्जी स्टेशन को तैयार करने के करीब है।

उन्होंने कहा कि 120 मिलियन डिग्री के साथ ही 20 सेकेंड तक 160 मिलियन डिग्री का तापमान भी दर्ज किया गया। डायरेक्टर ने कहा, अगर इस ऊर्जा को स्त्रोत के तौर पर इस्तेमाल करने के लिए अधिक समय तक बनाए रखना होगा। अगली बार साइंटिस्ट फ्यूजन रिएक्शन का इस्तेमाल करेंगे। ताकि चार गुना अधिक ऊर्जा पैद हो सके। बता दें मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और कॉमनवेल्थ फ्यूजन सिस्टम कंपनी इसका प्रयोग लंबे समय से कर रही है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इससे कृत्रिम रोशनी मिलेगी साथ ही पर्यावरण के लिए भी सुरक्षित होगी।

About rishi pandit

Check Also

भारत व कनाडा के संबंधों में लगातार तनाव के बाद अचानक सुर बदलते नजर आ रहे हैं, भारत केवल एक ही, अखंडता का हो सम्मान

टोरंटो खालिस्तानी आंतकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत व कनाडा के संबंधों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *