Saturday , July 6 2024
Breaking News

Nautapa: मंगल-शनि का षड़ाष्टक और सूर्य से द्विद्वाशक योग बढ़ाएगा गर्मी

Nautapa 2021:digi desk/BHN/जबलपुर/ ज्योतिष गणना के अनुसार इस बार रोहिणी में तीव्र गर्मी होने की संभावना है। मंगल का शनि से षड़ाष्टक योग और सूर्य से द्विद्वाशक योग पृथ्वी का तापमान बढ़ाकर गर्मी का प्रकोप बढ़ाएगा। मंगल मिथुन राशि में है और इससे अष्टम शनि मकर राशि में है। शनि से षष्ठम मंगल है। इसी तरह मिथुन के मंगल से वृषभ राशि का द्वादश सूर्य है। यह ग्रह योग गर्मी में वृद्धि करने वाला साबित होगा।

इस वर्ष मेष संक्रांति के प्रवेश समय पर चंद्र नक्षत्र भरणी होने से रोहिणी का वास समुद्र तट पर है- तटे वृष्टि सुशोभना:। रोहिणी का वास समुद्र तट पर तथा समय का वास रजक के घर होगा। यह स्थिति वर्षा ऋतु में उत्तम वृष्टि का संकेत दे रही है। इस बार 80 फीसद से अधिक बारिश होने के योग बन रहे हैं।

दोपहर में शुरू होगा नौतपा 

ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ दुबे ने बताया कि सूर्य का रोहिणी नक्षत्र में गोचर 25 मई को दोप 1:04 बजे से प्रारंभ होगा। सूर्य लगभग प्रत्येक 15 दिनों में एक नक्षत्र का भोग कर लेता है लेकिन रोहिणी नक्षत्र में इसके भ्रमण को नौतपा कहा जाता है। क्योंकि इस नक्षत्र में जब सूर्य आता है तो पृथ्वी के ताप में वृद्धि होती है। सूर्य रोहिणी नक्षत्र में 8 जून को प्रात: 8:49 बजे तक रहेगा। उसके बाद मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएगा। इस संपूर्ण भ्रमणकाल के प्रारंभिक नौ दिन अत्यधिक गर्मी वाले रहते हैं, इसलिए इसे नौतपा कहा जाता है। नक्षत्र मेखला की गणना के अनुसार इस बार रोहिणी का वास समुद्र तट पर रहेगा जो उत्तम वर्षा के योग बना रहा है।

 

About rishi pandit

Check Also

मनी प्लांट वास्तु: धन और समृद्धि के लिए टिप्स

​मणि पौधे को धन देने वाला पौधा माना जाता है। वास्तु शास्त्र में भी मनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *