Saturday , July 6 2024
Breaking News

Corona: मास्क नहीं लगाने पर तीन दुल्हनों पर लगा तीन हजार का जुर्माना

Negligence in corona pandemic three brides recoverd fine: digi desk/BHN/ देश में कोरोना संक्रमण के हालात बेकाबू हो गया है। संक्रमण का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जा रहा है। लगातार बढ़ते मौतों की संख्या के बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे और लापरवाही बरत रहे हैं। अब ताजा मामला उत्तरप्रदेश के रामपुर से आया है। यहां मास्क नहीं पहनना नई नवेली दुल्हनों को भारी पड़ गया। उनसे तीन हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।

तहसीलदार अशोक कुमार सिंह रविवार को नवदिया चौराहे पर कोविड नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे थें। उन्होंने बरेली जा रही एक कार को रोका। जिसमें दुल्हन बिना मास्क लगाए बैठी हुई थी। अशोक ने दुल्हन से जुर्माना देने के लिए कहा। दुल्हन ने तहसीलदार से गुहार लगाते हुए कहा कि वह घर से जिला बरेली स्थित मीरगंज में एक विवाह मंडप के लिए जा रही है। तहसीलदार ने दुल्हन के तर्कों को नहीं माना और मास्क न पहनने पर एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

इसके बाद तहसीलदार सिंह बिलासपुर मार्ग स्थित हाईवे के फ्लाईओवर के नीचे वाहनों की चेकिंग करने लगे। यहां उन्होंने कार को रुकवाया, जिसमें दूल्हा-दुल्हन ने मास्क नहीं लगाया था। अशोक ने महामारी के दौर में लापरवाही बरतने पर दोनों से जुर्माना वसूला। अशोक कुमार सिंह ने एक और कार को रुकवाया है। किस्मत से उसमें भी दुल्हन थी और मास्क नहीं पहना था। तहसीलदार ने नई नवेली दुल्हन को समझाया व जुर्माना लगाया।

About rishi pandit

Check Also

जांजगीर जहरीली गैस हादसे में मृतकों के परिजनों को विष्णु सरकार ने की 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा

रायपुर जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में 5 लोगों की दम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *