Monday , May 6 2024
Breaking News

जानवरों या इंसानों से कैसे फैलते है कोरोना वायरस? डॉ.वीके पॉल ने दिया जवाब

Big reveal on corona virus covid-19 spreads from humans:digi desk/BHN/  कोरोना वायरस को लेकर कई सवाल बने हुए है। आखिर ये महामारी कहां से आई है। यह इंसानों और जानवरों में कैसे फैलती है। इन सभी बातों का खुलासा हो गया है। कोविड-19 जानवरों से नहीं बल्कि इंसान से मनुष्य में फैलता है। नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने कहा कि वायरस जानवरों से नहीं फैल रहा है। इसका इंसान से इंसान में प्रसार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है कि टीका लगवाने वाले हर व्यक्ति में शरीर दर्द जैसे प्रभाव नजर आए।

अगर वैक्सीन लगवाने के बाद किसी में इस तरह के लक्षण नजर नहीं आते हैं तो यह सामान्य है। व्यक्ति पहले की तरह अपना काम कर सकता है। डॉ. पाल ने कहा, ‘कोविड-19 के बदलते स्वरूप के खिलाफ भी हमें पहले की तरह ही सचेत रहना है। हमें मास्क पहनना है, दो गज की दूरी बनाए रखनी है, स्वच्छता का ध्यान रखना है और बेवजह से आवागमन और मीटिंग से बचना और ज्यादा से ज्यादा समय घर में रहना होगा।

डॉ. पाल ने आगे कहा कि नोवल कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई बेहद लंबी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर घर में क्वारंटाइन संक्रमित लोगों को फोन पर इलाज बताएं। चिकिस्तकों के संगठनों को इसके लिए एक काल सेंटर की व्यवस्था करनी चाहिए। जहां लोगों को उनकी समस्या का समाधान मिल सकें।

About rishi pandit

Check Also

इंटरनेशनल वुमन डे पर महिलाओं को बनाकर खिलाएं टेस्टी पैनकेक

नई दिल्ली सुबह उठते ही लोग घर की महिलाओं से पूछते हैं कि आखिर आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *