Delhi skipper rishabh pant:digi desk/BHN/ दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। टेस्ट मैच हो या T-20 पंत अपने ही अंदाम में खेलते हैं। उनके लंबे-लंबे छक्के दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। 23 साल का ये विकेटकीपर बल्लेबाज भारतीय क्रिकेट टीम का उभरता हुआ सितारा है। यही वजह है कि अय्यर के चोटिल होने पर दिल्ली की कमान उन्हें सौंपी गई है। पंत ने अपने बचपन में छक्के लगाकर भले ही दूसरों घर के कांच खूब तोड़े हों पर उन्होंने अपना घर बहुत ही शानदार तरीके से बनवाया है। हम आपको उनके घर की कुछ तस्वीरें दिखा रहे हैं।
ऋषभ पंत के बेडरूम में ज्यामितीय, मोनोक्रोम लेआउट है। उनका घर से अंदर से बहुत ही शानदार दिखाई देता है।विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देना होता है। इसके लिए ऋषभ पंत ने घर में एक छोटा सा जिम भी बनवाया है।ऋषभ पंत के पास काफी महंगी Mercedes है, जो उनकी पार्किंग की शान बढ़ा रही है। जिस तेजी से पंत का करियर नई ऊंचाईयों को छू रहा है, जल्द ही उनके पास ऐसी और भी कार होंगी।