Today rashifal:digi desk/BHN/ आज भगवान विष्णु की अराधना का दिन यानि गुरुवार है। गुरु ग्रह को प्रसन्न करने और उनकी कृपा पाने के लिए यह दिन बेहद खास होता है। जीवन में चल रही समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय करते हैं। कई लोग व्रत रखते हैं तो कई लोग आज के दिन नाखून आदि काटने से बचते हैं। राशिफल के मुताबिक आज का दिन तुला, कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है। आइए जानते हैं आपकी राशि आज क्या कहती है।
मेष- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। भाग्य साथ देगा। निर्णय लेने की क्षमता में नकारात्मक स्थिति बनी रहेगी। लाल वस्तु पास रखें और सूर्यदेव को जल दें।
वृषभ- परिवार में समस्या रहेगी, खराब भाषा का प्रयोग कर सकते हैं। राजनीतिक नुकसान की आशंका है। प्रेम की स्थिति ठीक नहीं है। व्यवसायिक स्थिति मध्यम है। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन- शारीरिक स्थिति खराब है। पेट से जुड़ी कोई दिक्कत हो सकती है, कोई इंफेक्शन हो सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यवसाय मध्यम गति से चल रहा है। बहुत बचकर रहें।
कर्क- स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम, व्यवसाय, स्वास्थ्य पहले से काफी बेहतर है। आगे भी आप ठीक रहेंगे। ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहें।
सिंह- इस समय भाग्य से कुछ नहीं होगा, मेहनत करनी पड़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में और मन लगाना चाहिए। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। प्रेम, स्वास्थ्य मध्यम है। व्यावसायिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।
तुला- व्यावसायिक लाभ मिलेगा। प्रेम में भी दूरी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक- अपनों से न उलझें। पूंजी का निवेश अभी न करें। स्वास्थ्य और प्रेम ठीक है। व्यावसायिक स्तर पर मध्यम से बेहतर की ओर चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु- समय बहुत अच्छा नहीं है लेकिन बहुत बुरा भी नहीं है। आपके लिए स्थिति नरम-गरम बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यवसाय मध्यम गति से चलता रहेगा।
मकर- खर्च की अधिकता से परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यावसायिक स्थिति ठीक रहेगी। मां काली का स्मरण करें।
कुंभ- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन- सरकारी तंत्र से कुछ लाभ मिलेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें।