Tuesday , July 2 2024
Breaking News

लौटते मानसून की झमाझम से तरबतर हुए ये राज्य, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Rains :मुंबई . देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीती रात से भारी बारिश हो रही है। इसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दादर और कुर्ला स्टेशन पर पानी भर गया है। बेस्ट की बसों की आवाजाही प्रभावित हुई है। अंधेरी सबवे बंद कर दिया गया है। चेंबूर में तीन फीट तक पानी भरने के बाद यहां कई वाहन फंस गए हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भारी बारिश की अलर्ट जारी किया है। निचले इलाकों पर मुंबई महानगर पालिका के अधिकारी नजर रखे हुए है। बुधवार सुबह से भी भारी बारिश जारी है। नीचे देखिए वीडियो

मानसून की विदाई का वक्त, जानिए देश के मौसम का हाल

स्कायमेट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, कोंकण और गोवा और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश या गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसी तरह, तटीय कर्नाटक, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश के पूर्वी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। वहीं, विदर्भ, आंतरिक महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी भागों, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और लक्षद्वीप में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। पंजाब, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।

मध्यप्रदेश में अच्छी बारिश के आसार

कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी छत्तीसगढ़ और उसके आसपास बना है। इसके मंगलवार रात को मप्र में पहुंचने की संभावना है। मानसून द्रोणिका(ट्रफ) भी सागर से होकर गुजर रही है। इन दो सिस्टम के असर से कई जिलों में बरसात हो रही है। बुधवार से राजधानी सहित पूरे प्रदेश में अच्छी बरसात होने के आसार हैं

सितंबर में सामान्य से अधिक बारिश

इस साल सितंबर में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अब सितंबर माह में बारिश में 8% की कमी रह गई है। शुरुआती 10 दिनों तक 25 से 30% की कमी थी और हर दिन औसत से काफी कम बारिश देखने को मिल रही थी। इसी वजह से बारिश का आंकड़ा जहां 31 अगस्त को औसत से 10% ऊपर था वह 12 सितंबर आते-आते घटकर 106% पर आ गया था। उसके बाद बारिश की स्थिति में कुछ सुधार आया और दीर्घावधि औसत वर्षा 107% के स्थिर स्तर पर पहुंची।

About rishi pandit

Check Also

National: भोले बाबा के सत्संग में भगदड़, 130 हुई मरने वालों की संख्या, CM योगी ने दिए ये निर्देश

National stampede at bhole baba s satsang bodies of 15 brought to etah many injured …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *