Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Guru Shani Yuti:होली पर बन रहा गुरु शनि का विशेष योग, चमत्कारी बदलाव के लिए करें ये काम

Guru Shani Yuti Holi 2021:digi desk/BHN/ कोरोना महामारी के कारण इस बार भी होली का रंग फीका रहेगा। देशवासी इस बार भी लॉकडाउन वाली होली की तैयारी कर रहे हैं। यानी बाहर कोई बड़ा आयोजन नहीं। वहीं ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि Holi 2021 से जुड़ी कुछ मान्यताओं को घर पर रहकर भी पूरा किया जा सकता है। इस बार होली पर वर्षों बाद विशेष योग बन रहा है। गुरु और शनि का ऐसा योग बन रहा है जो अत्यंत फलदायी रहेगा। इस बार होली पर देव गुरु बृहस्पति और न्याय के देवता शनि मकर राशि में रहेंगे। जानिए गुरु और शनि के विशेष संयोग (Guru Shani Yuti Holi 2021) पर क्या करें और क्या न करें

ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, होली पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। इस बार गुरु तथा शनि की पूजा का भी योग है। ऐसा करने से परिवार में सुख शांति रहेगी। होलिका दहन के दिन सुबह स्नान व नित्यकर्मों से निवृत्त होकर शुभ मुहूर्त में पूजा करें। भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति रखें। यदि दोनों की चांदी की मूर्तियों हो तो सबसे अच्छा रहेगा। पहले दूध से अभिषेक करें। संभव हो तो दूध में केसर डाल लें। इसके बाद स्वच्छ जल से स्नान करवाएं, साफ कपड़े से पोछें और पीले वस्त्र पहनाएं या चढ़ाएं। इस दौरान पीली मिठाई का भोग लगाएं। धूप-दीप के बाद आरती करें। इस दौरान मन ही मन ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करते रहें। इस दिन दान का बड़ा महत्व बताया गया है। ने की दाल का दान करें। भगवान शिव की पूजा करें और उन्हें बेसन का लड्डू चढ़ाएं। घर में इस पूजा को करने के बाद होलिका दहन में शामिल हो।

होली पर ग्रहों की स्थिति

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, इस पर होली पर चंद्रमा कन्या राशि में रहेंगे। वहीं शनि और देव गुरु बृहस्पति मकर राशि में रहेंगे। साथ ही शुक्र और सूर्य मीन राशि में विराजमान रहेंगे। वहीं मंगल और राहु वृषभ राशि, बुध कुंभ राशि और मोक्ष के कारण केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

About rishi pandit

Check Also

सूर्य के प्रभावी उपाय: सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए

Certainly! Here is the refined content: — ### सूर्य के उपाय: जीवन में सकारात्मकता लाने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *