सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ राज्य आनंद संस्थान द्वारा पंजीकृत आनंदकों से संवाद स्थापित करने तथा समाज में सकारात्मक वातावरण प्रसारित करने के उद्देश्य से ब्लॉक आनंदक सम्मेलन कार्यक्रम आॅनलाइन आयोजन मार्च से मई 2021 तक माह के प्रत्येक शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को संपन्न होगा। अपर कलेक्टर द्वारा जिले के समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किये गये है कि इस कार्यक्रम में संबंधित अधीनस्थ शासकीय सेवकों को सहयोग एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करें।
संभागीय पर्यवेक्षक हेतु लाइजिंग अधिकारी, कर्मचारी नियुक्त
परीक्षा नियंत्रक लोक सेवा आयोग इंदौर की राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2019 शासकीय व्यंकट एक्सीलेंस हायर सेंकेडरी स्कूल क्रमांक-1 सतना में 21 से 26 मार्च 2021 तक एक सत्र में प्रात: 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक जिला मुख्यालय में आयोजित होगी। परीक्षा के पर्यवेक्षण कार्य हेतु सेवानिवृत्त आईएएस एनएस भटनागर मोबाइल नंबर-9425325258 को संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। जिनका भ्रमण 20 मार्च से 26 मार्च तक निर्धारित है।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजय कटेसरिया द्वारा संभागीय पर्यवेक्षक की लाइजनिंग हेतु राजस्व निरीक्षक योगेश तिवारी को लाइजनिंग, लखन शाक्य को स्टेनो टाईपिस्ट तथा इंजीनियर मनोहर कुमार को कम्प्यूटर से संबंधित कार्य हेतु नियुक्त किया गया है। संबंधित कर्मचारी संभागीय पर्यवेक्षक के दूरभाष पर संपर्क स्थापित कर सौंपे गये कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे।
सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 की परीक्षा शनिवार को माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा सिविल न्यायाधीश वर्ग-2 की परीक्षा 20 मार्च 2021 को दोपहर 2 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक जिला मुख्यालय स्थित आईओएन डिजिटिल जोन आईडीजेड करही रोड अमौधा एवं विन्ध्य इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में आयोजित होगी। कलेक्टर अजय कटेसरिया द्वारा पुलिस अधीक्षक सतना को परीक्षा केन्द्र में पुलिस व्यवस्था कराने के संबंध में आग्रह किया गया है।
बीएलओ इन्फ्रा मोबाइल ऐप 25 मार्च तक पुन: अपडेट करें
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री विमलेश सिंह द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रघुराजनगर, मैहर, समस्त तहसीलदार एवं समस्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद तथा नगर परिषदों को निर्देश जारी किये गये हैं कि नगरीय निकायों में स्थापित मतदान केन्द्रों में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी बीएलओ के माध्यम से इन्फ्रा मोबाइल ऐप में दर्ज कराई गई है। आयोग के निदेर्शानुसार बीएलओ द्वारा पूर्व में दर्ज की गई जानकारी को पुन: नये सिरे से 25 मार्च 2021 तक अपडेट कराया जाना सुनिश्चित करें।