Monday , July 1 2024
Breaking News

Crime : ओएलक्स के जरिए कार खरीदने का शौक पड़ा महंगा, फोन पे के जरिए 50 हजार की ठगी 

Crime News:digi desk/BHN/ ओएलक्स में सस्ती कीमत की कार खरीदने का शौक अधेड़ व्यक्ति को महंगा पड़ गया। कथित आर्मी मेन ने उन्हें पहले झांसे में लिया और फोन पे के जरिए 50 हजार स्र्पये वसूल कर लिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कर लिया है। सिविल लाइन क्षेत्र के जरहाभाठा स्थित झूला घर के पास रहने वाले अशोक शर्मा (62) प्राइवेट जाब करते हैं।

उनकी तबीयत खराब होने के कारण कुछ समय से वे घर में ही रहते हैं। अपनी जरूरत के लिए उन्हें पुरानी कार खरीदना है। इसके चलते वे अपने मोबाइल से आनलाइन कार की जानकारी लेने लगे। फेसबुक में सर्च करने पर उन्हें ओएलक्स का विज्ञापन दिखा। इसमें उन्हें सस्ती कीमत में कार दिखी। इसके चलते वे प्रलोभन में आ गए। बीते 11 मार्च को विज्ञापन देखकर दिए गए नंबर से संपर्क किया, तब संजय कुमार नाम के व्यक्ति ने अपने आप को आर्मी मेन बताया। तब संजय कुमार उसकी बातों में आ गया।

फिर कार का सौदा भी तय हो गया। इस दौरान प्रक्रिया के नाम से कथित आर्मी मेन ने फोन पे के माध्यम से पहले तीन हजार तीन सौ 50 स्र्पये ट्रांसफर कराया। इस तरह से किसी न किसी बहाने वह किश्तों में करीब 48 हजार एक सौ 50 स्र्पये तक वसूल किया। एक ही दिन में इतनी राशि देने के बाद भी कथित आर्मी मेन उन्हें झांसा देने की कोशिश करता रहा। इसी बीच अशोक शर्मा को ठगी का अहसास हुआ। इस पर उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में की। उनकी रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित विशाल नि:शुल्क नारायण लिम्ब एवं कैलिपर्स फिटमेंट शिविर में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज यहां जैन दादा बाडी एमजी रोड में नारायण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *