Sunday , June 16 2024
Breaking News

Uttarakhand : तीरथ सिंह रावत बोले, कभी सोचा नहीं था मुख्यमंत्री बनूंगा, शाम 4 बजे शपथ ग्रहण

Uttarakhand Tirath Singh Rawat:digi desk/BHN/ उत्तराखंड में भाजपा सरकार के नए मुख्यमंत्री का ऐलान हो गया है। तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) को प्रदेश का अलग मुख्यमंत्री चुना गया था। देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत (Tirath Singh Rawat) के नाम का एक लाइन का प्रस्ताव रखा गया है जिसका समर्थन सभी विधायकों ने किया। तीरथ सिंह रावत अभी गड़वाल से भाजपा सांसद हैं। वे विधायक रह चुके हैं। 2013-15 तक प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहे हैं। अभी वे पार्टी के राष्ट्रीय सचिव हैं। अब वे राज्यपाल से मिल रहे हैं और शाम 4 बजे शपथ लेंगे। माना जा रहा है कि उनके साथ तीन से पांच मंत्री शपथ ले सकते हैं। सीएम चुने जाने के बाद तीरथ सिंह रावत ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि वे मुख्यमंत्री बनेंगे। जो भी जिम्मेदारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा दी जाएगी, उसे निभाने की कोशिश करूंगा। प्रदेश की जनता की भलाई के लिए काम करूंगा।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बुधवार को इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद जो नाम दौड़ में बताए जा रहे थे, वे थे धन सिंह रावत, अनिल बलूनी, अजय भट्ट और सतपाल महाराज, लेकिन पार्टी आलाकमान ने तीरथ सिंह रावत पर भरोसा जताया। विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा के दो पर्यवेक्षक, डॉ. रमन सिंह और दुष्यंत कुमार गौतम देहरादून पहुंच चुके थे और दोनों ने इसका औपचारिक ऐलान किया। भाजपा के लिए नए मुख्यमंत्री का चयन इसलिए भी बड़ा अहम है क्योंकि अगले साल ही यहां विधानसभा चुनाव होने हैं।

 

About rishi pandit

Check Also

पुणे के बाद अब नागपुर में हिट एंड रन, तेज गति से चला नाबालिग से पांच लोगों को कुचला

नागपुर. महाराष्ट्र में 'हिट एंड रन' का सिलसिला जारी है। पुणे पोर्श कांड को लोग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *