Friday , June 28 2024
Breaking News

एलन मस्क 12वें बच्चे के पिता बने, शिवोन जिलिस के साथ गुपचुप किया तीसरे बेबी का स्वागत

न्यूयॉर्क
 दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शुमार एलन मस्क 12वें बच्चे के पिता बने हैं। इस साल की शुरुआत में न्यूरालिंक की कार्यकारी शिवॉन जिलिस के साथ उन्होंने अपने तीसरे बच्चे का स्वागत किया। दोनों पहले से ही जुड़वां बच्चों के माता-पिता है। मस्क ने 2021 में जिलिस के साथ जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का स्वागत किया था। कपल ने अपने परिवार के इस नए सदस्य के बारे में सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है। मस्क के अब कुल 12 बच्चे हो गए हैं।

ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, 52 साल के टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने अपनी ब्रेन-चिप इम्प्लांट कंपनी न्यूरालिंक की 38 साल की डायरेक्टर शिवोन जिलिस के साथ 2021 में जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। उन्होंने इसकी जानकारी 2022 में दी थी। अब तीसरे बच्चे के बारे में भी उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी है। ऐसे में जिलिस के साथ उनके तीसरे बच्चे के जेंडर और नाम के बारे में अभी पता नहीं चल सका है।
बीते पांच साल में बने छह बच्चों के पिता

एलन मस्क अब 12 बच्चों के पिता बन गए हैं, इनमें से छह का उन्होंने पिछले पांच वर्षों में स्वागत किया है। हाल ही में उन्होंने जिन छह बच्चों का स्वागत किया, उनमें से तीन बच्चों की मां उनकी पूर्व पार्टनर कनाडाई पॉपस्टार ग्रिम्स हैं। मस्क के पांच बच्चे उनकी पहली पत्नी लेखक जस्टिन मस्क के साथ हैं। वहीं तीन बच्चे जिलिस के साथ हैं।

एलन मस्क अपने बच्चों को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहते हैं। एलन ने बच्चों को लेकर पूछे गए सवाल पर कुछ समय पहले था कि दुनिया कम जनसंख्या संकट का सामना कर रही है। ऐसे में वह दुनिया को कम जनसंख्या संकट से निकलने में मदद मदद कर रहे हैं। जिलिस ने इस पर कहा था कि मस्क ने ही उन्हें बच्चे पैदा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

टेस्ला और स्पेसएक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 19 जून 2024 को एलन मस्क की कुल संपत्ति 210 अरब डॉलर हो गई है। यह दुनिया में सबसे ज्यादा है। मस्क की संपत्ति अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस से करीब तीन अरब डॉलर ज्यादा है।

About rishi pandit

Check Also

देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का एलान कर दिया

नई दिल्ली देश की प्रमुख टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *