Sunday , July 7 2024
Breaking News

भिटारी गांव में कोरोना ने ली एक और महिला की जान..! परिजनों को नहीं दिया गया शव 

जबलपुर में किया गया अंतिम संस्कार, पति भी अस्पताल में भर्ती

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ सतना जिले के भिटारी  गांव में रहने वाली एक महिला की कोरोना से मौत होने की खबर आई है। हालाँकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि नहीं की है। महिला की कोरोना से मौत होने की खबरों के बीच इलाके में लोगों में एक बार फिर कोरोना का खौफ बैठ गया है।

मृतक महिला नागौद थाना अंतर्गत ग्राम भिटारी की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मृतक महिला और उसका पति इंदौर में रहते हैं। भिटारी वह अपने गांव आए हुए थे। जहाँ वह एक तेरहवी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान महिला की तबियत बिगड़ गई। आनन फानन उसे जबलपुर ले जाया गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक जांच में मृतक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके चलते उसकी डेडबॉडी भी परिजनों को नही दी गई, आनन फानन में जबलपुर में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मृतक महिला के पति की भी तबीयत खराब है जिसे जबलपुर में ही भर्ती कराया गया है। ब्राम्हण परिवार में घटी इस घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि स्वस्थ विभाग के पास इस सम्बंध में कोई जानकारी नही है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *