Sunday , October 6 2024
Breaking News

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिनी मैराथन दौड़ सोमवार को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर फिट इंडिया कैंपेन के तहत 5 किमी की बालिका एवं महिलाओं की मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन 8 मार्च को प्रात: 7:30 बजे से दादा सुखेन्द्र सिंह स्टेडियम जवाहर नगर में आयोजन किया गया है। यह मिनी मैराथन दौड़ जवाहर नगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर सिविल लाईन, परेड ग्राउंड, पुलिस लाईन एवं महिला थाना से वापस जवाहर नगर स्टेडियम में समाप्त होगी।

जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी पूर्णिमा जोशी द्वारा जिले के इच्छुक बालिकाओं, महिलाओं को सूचित किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में मिनी मैराथन दौड़ में भाग लें। इस संबंध की जानकारी के लिये जिला खेल प्रशिक्षक सुरेश प्रसाद तिवारी मो.नं.-8982237027 पर संपर्क किया जा सकता है।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *