Saturday , April 27 2024
Breaking News

सस्ते, सुलभ, शीघ्र और स्थाई समाधान के लिए मध्यस्थता अच्छा विकल्प

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ उच्च न्यायालय जबलपुर के निदेर्शानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में न्यायालय परिसर नागौद में शनिवार को मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री विजय डांगी, द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश बी.डी. राठौर, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-1 डी.पी.सूत्रकार, प्रथम व्यवहार न्यायाधीश वर्ग-2 रूपेश कुमार साहू, अध्यक्ष अधिवक्ता संघ मनीराम गौतम तथा समस्त अधिवक्ता सिविल न्यायालय नागौद उपस्थित रहे।

बैठक में श्री डांगी ने अधिक से अधिक प्रकरणों को राजीनामा के माध्यम से निपटारा कराये के सबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मध्यस्थता के माध्यम से होने वाले निराकरण में सदा के लिए दोनों पक्षों का आपसी मन-मुटाव दूर हो जाता है। सस्ते सुलभ, शीध्र और स्थाई समाधान के लिए मध्यस्थता सबसे अच्छा माध्यम है। मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम में श्रीकृष्ण द्विवेदी, संजीव सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, डी.बी. सिंह, बी.के. त्रिपाठी, अरूण प्रताप सिंह, धर्मजीत सिंह, मो.अमीक, अजीत सिंह, एस.एन. पाण्डेय, आर एन शुक्ला, दीपेन्द्र सिह, दीपक कुमार पाण्डेय, मृगेन्द्र सिंह, राघव शरण तिवारी, मनीष गौतम, पुष्पेन्द्र सिंह, ए.पी.चतुवेर्दी, अधिवक्तागण सिविल न्यायालय नागौद एवं पक्षकारगण उपस्थित रहे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *