Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Gujarat Municipal Election Result: गुजरात निकाय चुनाव परिणाम, अब तक भाजपा 222, कांग्रेस 54, सूरत में AAP का जलवा

Gujarat Municipal Election Result 2021:digi desk/BHN/ गुजरात में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सत्ता के सेमीफाइनल का नतीजा आज आ रहा है। यहां 6 नगर निगम, अहमदाबाद, राजकोट, वडोदरा, सूरत, भावनगर और जामनगर के लिए मतगणना 9 बजे से शुरू हो गई है। शुरुआती रुझान में भाजपा आगे चल रही है। यहां बीते रविवार को वोटिंग हुई थी। मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस के बीच है, लेकिन मैदान में आम आदमी पार्टी और ओवैसी की पार्टी AIMIM भी है। अब तक सभी 6 नगरनिगमों पर भाजपा का कब्जा है। रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी अहमदाबाद में मतदान किया था। इन चुनावों में पिछली बार से कम मतदान हुआ है और इसने भाजपा की चिंता बढ़ा दी है। पढ़िए लाइव अपडेट्स

  • 11.52 AM: 6 महानगर पालिका की 576 सीटों में से अभी तक 307 सीटों के रुझान सामने आ चुके हैं इनमें से 222 सीटों पर भाजपा बढ़त बना चुकी है तथा कांग्रेस अभी 54 सीटों पर ही आगे चल रही है। सूरत में आम आदमी पार्टी अपने शानदार प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है। आम आदमी पार्टी सहित अन्य महानगरपालिका में 31 सीटों पर बढ़त नजर आ रहे हैं।
  • 10.52 AM: गुजरात के सूरत में आम आदमी पार्टी तथा निर्दलीय उम्मीदवार बड़ी संख्या में आगे चल रहे हैं। सूरत में भारतीय जनता पार्टी 40 सीट पर कांग्रेस 10 तथा अन्य 18 सीटों पर आगे चल रहे हैं अन्य में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सबसे अधिक हैं।
  • 10.20 AM: गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं की कुल 575 सीटों में से भाजपा 164, कांग्रेस 36 तथा अन्य 16 सीटों पर आगे चल रहे हैं। भावनगर बोर्ड 11 के चारों भाजपा के उम्मीदवार विजेता घोषित कर दिए गए गुजरात की 6 महानगर पालिकाओं की मतगणना का यह पहला चुनावी परिणाम है।
  • 10.09 AM: सूरत में आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर आगे चल रही है। जामनगर में भी एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
  • 10.08 AM: मतगणना का पहला राउंड पूरा होने के बाद सभी छह महानगरपालिका में भाजपा तेजी से बढ़त बना रही है। महानगर पालिकाओं में भाजपा व कांग्रेस के बीच का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। अहमदाबाद पुलिस आयुक्त ने शहर में विजेता प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर विजय जुलूस निकालने की मंजूरी दे दी है। कोरोना महामारी के चलते पहले राजनीतिक दलों के विजय जुलूस तथा रैली को मंजूरी देने को लेकर संशय था लेकिन सभी विजई प्रत्याशियों को अलग-अलग समय पर अपना विजय जुलूस तथा रैली निकालने की मंजूरी देने की बात सामने आई है।
  • 10.01 AM: जामनगर में एक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। भाजपा से नाराज होकर ये प्रत्याशी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे
  • 10.00 AM: गृहमंत्री अमित शाह के अहमदाबाद आने की सूचना है। महानगर पालिका के परिणाम स्पष्ट होने के बाद दोपहर में कभी भी गृह मंत्री अहमदाबाद पहुंच सकते हैं। सूत्र बताते हैं कि फिलहाल दोपहर 12:00 बजे बाद अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

National: राहुल के ‘हिंदू’ वाले बयान पर PM मोदी का पलटवार- हिंदुओं को सोचना होगा कि ये संयोग है या प्रयोग की तैयारी..!

National loksabha session pm modi s reply to rahul gandhi s statement on hindu violence: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *