Saturday , October 26 2024
Breaking News

World: दुनियाभर में गूगल की सेवाएं हुईं प्रभावित, न्यूज, डिस्कवर और ट्रेंड्स पर पड़ा असर

World Technology tech diary google technical glitch updates gmail maps youtube services down news in hin: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ गूगल की कुछ सेवाएं शुक्रवार शाम प्रभावित हो गईं। कई यूजर्स ने शिकायत की कि गूगल न्यूज काम नहीं कर रहा है। इसमें न्यूज टैब और गूगल न्यूज का होम पेज शामिल है। वहीं, गूगल डिस्कवर के होम पेज की फीड और गूगल ट्रेंड्स के भी काम नहीं करने की जानकारी सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

गूगल न्यूज टैब की बात करें तो इसमें यूजर्स को सबसे ज्यादा समस्या आई। यूजर्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि कई बार सर्च करने पर यह संदेश मिला, ‘डिड नॉट मैच एनी न्यूज रिजल्ट’। वहीं, सर्च इंजन की पर्सनलाइज्ड कंटेंट फीड ‘गूगल डिस्कवर’ की बात करें तो इसमें यूजर्स को ‘समथिंग वेंट रॉन्ग’ और ‘नो स्टोरीज अवेलेबल, ट्राय अगेन लेटर’ जैसे संदेश मिले। 

जीमेल और गूगल मैप्स पर भी असर
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक, कुछ देशों में जीमेल, गूगल सर्च और गूगल मैप्स की सेवाओं पर भी असर पड़ा है। डाउनडिटेक्टर ने कई रिपोर्ट्स का अध्ययन कर आंकड़े जारी किए। इसके मुताबिक, शुक्रवार शाम सात बजे तक 65 फीसदी लोगों ने गूगल से जुड़ी वेबसाइट्स को एक्सेस करने, 31 फीसदी यूजर्स ने गूगल सर्च का इस्तेमाल करने और चार फीसदी यूजर्स ने लॉगइन करने में परेशानी आने से जुड़ी जानकारी साझा की है।

About rishi pandit

Check Also

National: दीवाली से पहले साय सरकार की महिलाओं को सौगात, राष्ट्रपति मुर्मु ने ट्रांसफर की महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त

69 लाख 68 हजार महिलाओं के खातों में ट्रांसफर की गई योजना की राशियोजना के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *