Monday , June 17 2024
Breaking News

Crime: 5 बेटियों का पिता बेटे की चाहत में बना हैवान, गर्भवती पत्नी का फाड़ डाला था पेट, मिली उम्रकैद की सजा

  1. हंसिया से पत्नी का पेट फाड़ने वाले को उम्रकैद
  2. आठ माह की गर्भवती पत्नी से पन्नालाल ने की थी क्रूरता

National general uttar-pradesh crime news badaun husband cut eight month pregnant wife stomach wanting son after five daughters: digi desk/BHN/बदायूं/ उत्तर प्रदेश के बदायूं में पांच बेटियों के पिता ने अपनी प्रेग्नेट पत्नी का पेट हंसिया से फाड़ डाला। इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली थी। आरोपी देखना चाहता था कि पत्नी के पेट में इस बार लड़का है या नहीं। इस घिनौने अपराध के अदालत ने हैवान पति को उम्रकै की सजा और 50 हजार का जुर्माना की सजा सुनाई है। पुत्र की चाहत में आरोपी इतना पागल हो गया कि उसने अपनी पत्नी का पेट हंसिया से काट डाला।

पेट फाड़कर देखा लड़का है या लड़की

महिला के भाई ने साल 2020 में केस दर्ज कराया था कि उसकी बहन अनीता की शादी पन्नालाल के साथ हुई थी। विवाह के बाद दोनों पांच बेटियों के माता-पिता बनें। इस कारण पन्नालाल उसे प्रताड़ित करने लगा। वो दूसरी शादी करने की धमकी अनीता को देता था। घटना के समय महिता आठ महीने गर्भवती थीं। इस दौरान हैवान पति घर आया और पत्नी से झगड़ा करने लगा। वो बोलने लगा कि तु सिर्फ लड़कियां पैदा करती है। इस बार तेरा पेट फाड़कर देखूंगा कि लड़का है या लड़की। इसके बाद पन्नालाल ने अनीता का पेट हंसिया से फाड़ डाला। जिसके बाद शिशु का गर्भपात हो गया। बाद में पता चला कि वो लड़का ही था।

आरोपी पति को उम्रकैद की सजा

गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद अनिजा के घरवालों ने पन्नालाल के खिलाफ मामला दर्ज कराया। अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। उस पर पचास हजार का जुर्माना भी लगाया। इस मामले में महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर की गवाही हुई। अनीता ने इलाज के बाद बेटियों के भरण पोषण के लिए किराना की दुकान खोल ली।

About rishi pandit

Check Also

दूसरे निकाह का विरोध करने पर महिला को दिया तीन तलाक, विरोध और पुलिस से शिकायत पर पत्नी की हत्या का प्रयास

बाराबंकी मर्जी के बिना दूसरा निकाह करना चाह रहे पति का विरोध और पुलिस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *