Saturday , October 31 2026
Breaking News

Satna: बहन की डोली उठने से पहले भाई व चाचा की अर्थी उठी, बाबूपुर गांव के पास दर्दनाक हादसा


विवाह का उत्सव मातम में बदला


सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ मैहर जिले के खडग़ड़ा गांव में जिस घर में बहन के विवाह के चलते उत्सव का माहौल था वहां अब मातम पसरा हुआ है। तिलक चढ़ाकर घर लौट रहे भाई और चाचा की दर्दनाक हादसेे में मौत हो गई। घटना देर रात अमरपाटन थाना क्षेत्र के बाबूपुर गांव की है। जहां पर अज्ञात वाहन के लापरवाह चालक ने बाइक सवारों को ठोकर मार दी। ठोकर इतनी जोरदार थी कि बाइक में सवार पिंटू कोल (लड़की का भाई) रामसजीवन कोल (लड़की का चाचा) सहित पिता मथुरा गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां दोनों की मौत हो गई वहीं पिता अभी भी जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है।

मथुरा कोल के बेटी का विवाह अमरपाटन थाना क्षेत्र के एक गांव में तय हुआ था। जहां पर परिवार के सभी सदस्य तिलक लेकर पहुंचे थे। देर रात तिलक कार्यक्रम सेे फुर्सत होने के बाद सभी अपने गांव ताला थाना क्षेत्र के खडख़ड़ा गांव के लिए जा रहे थे। जब बाइक सवार पिता-पुत्र और चाचा बाबूपुर के पास पहुंचे तभी बाइक को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। तीनों गंभीर रुप से घायल होने के बाद तीनों को अस्पताल ले जाया गया जहां पर दो की मौत हो गई। पहीं अब लड़की के पिता मथुरा का इलाज संजय गांधी अस्पताल रीवा में चल रहा है।

गांव पहुंचे एक साथ दो शव

दर्दनाक हादसे के बाद दोनों शवों का पोस्टमार्टम अमरपाटन अस्पताल में हुआ। इसके बाद दोनों के शव एक साथ गांव पहुंचे। जिस घर में लोग वैवाहिक कार्यक्रम की तैयारी में जुटे थे वहां पर चीख-पुकार मच गई। फिलहाल अब दोनों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। वहीं पुलिस प्रकरण में मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *