Wednesday , July 3 2024
Breaking News

राजस्व विभाग की महिला अफसर से दहेज में मांगे 40 लाख, पति समेत ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

Crime news:digi desk/BHN/ राजस्व विभाग की एक महिला अफसर से शादी के बाद दहेज प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला की शादी दो साल पहले लोकोपायलट से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही महिला को दहेज के लिए प्रताड़ना दी जाने लगी। पति के अलावा सास, ननद और ताऊ ससुर उसे दहेज के लिए ताना देते थे। महिला ने दहेज देने से मना कर दिया तो उसका घर में आना-जाना ही बंद कर दिया गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

अवधपुरी पुलिस के अनुसार 28 वर्षीय महिला राजस्व विभाग में अफसर हैं। उनकी शादी जनवरी 2019 में न्यू श्रीराम परिसर में रहने वाले राजबहादुर चौरसिया से हुई थी। राजबहादुर रेलवे में लोकोपायलट है। शादी के बाद कुछ दिनों तक महिला अपने ससुराल में रही थी। शुरूआत में तो सब कुछ ठिक रहा है, लेकिन कुछ दिनों के बाद ससुराल पक्ष के लोगों का रवैया अपनी बहू के प्रति बदलने लगा।इसी दौरान उसे दहेज के लिए उसे प्रताड़ित भी किया जाने लगा था। पति के साथ ही ससुराल में रहने वाले अन्य लोग दहेज के रूप में 40 लाख रुपये की मांग करते थे।

महिला राजस्व निरीक्षक ने जब दहेज देने में अपनी विवशता जता दी तो ससुराल में उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। प्रताड़ना अधिक बढ़ जाने पर महिला राजस्व निरीक्षक ने मामले की शिकायत पुलिस को कर दी। पुलिस ने दोनों पक्षो के बीच काउंसलिंग के जरिए समझाइश देने की कोशिश की लेकिन ससुराल पक्ष के लोग अपनी गलती मानने को तैयार नहीं हुए। शिकायत की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने गुस्र्वार को इस मामले में दहेज प्रताड़ना का प्रकरण दर्ज कर लिया है। प्रकरण में पति राजबहादुर, सास, ननद तथा ताऊ ससुर को आरोपित बनाया है। पीड़िता वर्तमान में शाजापुर जिले में पदस्थ है।

 

About rishi pandit

Check Also

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित

आमजनता से प्राप्त आवेदन पत्रों के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित जनसुनवाई में 92 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *