Monday , May 13 2024
Breaking News

Weather Alert: MP में भीषण गर्मी के बीच फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 6 अप्रैल से बारिश का अलर्ट

  1. गुरुवार से फिर लू जैसे हालात
  2. दो दिन वर्षा होने के भी आसार
  3. सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज

Madhya pradesh bhopal mp weather update mousam patterns change again amid scorching heat in madhya pradesh rain alert from next days: digi desk/BHN/भोपाल/ प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। हवाओं का रुख भी दक्षिणी है। इस वजह से एक बार फिर दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने लगी है। इसी क्रम में बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 41 डिग्री सेल्सियस तापमान दमोह में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक तपिश बरकरार रह सकती है। इस दौरान कहीं-कहीं लू भी चल सकती है।छह अप्रैल से बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट होने की संभावना है। सात अप्रैल को राजधानी सहित कई शहरों में वर्षा भी हो सकती है।

छाए रहेंगे बादल

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके रायकवार ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। पश्चिमी राजस्थान और उससे लगे पाकिस्तान पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त पूर्वी विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि इन मौसम प्रणालियों का विशेष प्रभाव नहीं रहने के कारण मध्य प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। इस वजह से तापमान धीरे-धीरे बढ़ने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि वर्तमान में हवाओं का रुख दक्षिणी बना हुआ है। द्रोणिका के प्रभाव से हवाओं के साथ कुछ नमी आ रही है। इस वजह से ऊंचाई के स्तर पर बादल बने हुए हैं। मौसम शुष्क बना रहने से अभी दो दिन तक तपिश बरकरार रहने की संभावना है।

ह अप्रैल से मौसम के मिजाज में परिवर्तन

पांच अप्रैल को आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से छह अप्रैल से मौसम के मिजाज में कुछ परिवर्तन हो सकता है। प्रदेश के अधिकतर शहरों में बादल छाने लगेंगे। साथ ही कहीं-कहीं तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी का सिलसिला भी शुरू हो सकता है। जिसके चलते दिन के तापमान में कुछ गिरावट भी हो सकती है।

About rishi pandit

Check Also

झाबुआ जिले के रानापुर में स्कार्पियो कार और दो बाइक की टक्कर, तीन लोगों की मौत

झाबुआ-रानापुर झाबुआ जिले के रानापुर थाना क्षेत्र के ग्राम कालिया कोतली तिराहे के समीप ग्राम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *