Monday , May 20 2024
Breaking News

MP Weather: हवाओं का रुख बदलने से बढ़ी तपिश, MP में होली तक शुष्क रहेगा मौसम

  1. प्रदेश में हवाओं का रुख बदलने से बढ़ी तपिश
  2. प्रदेश में सबसे अधिक 35.5 डिग्री तापमान नर्मदापुरम में दर्ज
  3. पांच दिन तक मौसम के शुष्क ही बने रहने की संभावना

Madhya pradesh bhopal mp weather update heat increased due to changingdirection of winds weather remain dry in state till holi: digi desk/BHN/भोपाल/ अलग-अलग स्थानों पर बनी मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख बदल गया है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर शहरों में तपिश बढ़ने लगी है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्रदेश में सबसे अधिक 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान नर्मदापुरम में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी दो दिन तक तापमान में बढ़ोतरी होने का सिलसिला बना रह सकता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश ढवले के मुताबिक, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक द्रोणिका बनी हुई है। हालांकि, इन मौसम प्रणालियों का मध्य प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं पड़ रहा है। इस वजह से वातावरण शुष्क बना हुआ है।

तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी मिलने का सिलसिला थम जाने से पूरे प्रदेश में मौसम साफ हो गया है। हवाओं का रुख भी अभी दक्षिण-पूर्वी हो गया है। इस वजह से तापमान बढ़ने लगा है। तापमान में बढ़ोतरी का दौर दो दिन तक बना रह सकता है।

शनिवार को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत आने वाला है। इसके बाद 26 मार्च को भी एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। उसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलने से तापमान में कुछ कमी दर्ज हो सकती है। अभी पांच दिन तक मौसम के शुष्क ही बने रहने की संभावना है।

About rishi pandit

Check Also

निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली

देहरादून देहरादून के एक निजी मेडिकल कॉलेज में एक जूनियर डॉक्टर ने कथित तौर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *