Monday , May 20 2024
Breaking News

BJP नूपुर शर्मा को रायबरेली से चुनावी मैदान में उतारेगी ? सोशल मीडिया पर चर्चा इतनी तेज क्यों होने लगी

रायबरेली
लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। यूपी की सियासत भी तेज हो गई है। प्रदेश में बीजेपी की तरफ से पहली सूची जारी की जा चुकी है। अब दूसरी लिस्ट में प्रत्याशियों को लेकर चर्चा है। जिन सीटों को लेकर चर्चा का बाजार गरम है, उनमें गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली रायबरेली (Raebareli Loksabha) भी है। तमाम कयासों के बीच यहां कई उम्मीदवारों पर चर्चा हो रही है, जिनमें बीजेपी की नेत्री नुपूर शर्मा (Nupur Sharma) का नाम भी शामिल हो गया है। नुपूर, पैगंबर को लेकर टिप्पणी के बाद विवादों के घेरे में आ गई थीं।

भाजपा की पूर्व प्रवक्ता और नेता नूपुर शर्मा सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। सूत्रों के हवाले से रायबरेली से नुपूर को टिकट दिए जाने की चर्चा होने लगी है। उनको चुनावी मैदान में उतारने की खबर वायरल होने लगी। नुपूर दिल्ली की राजनीति में सक्रिय हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

रायबरेली ही कांग्रेस की एकमात्र ऐसी लोकसभा सीट है, जहां 2004 से सोनिया गांधी अजेय बनी हुई हैं। हालांकि सोनिया गांधी इस बार यहां से नहीं लड़ने का ऐलान कर चुकी हैं। उनके राज्यसभा चले जाने से यहां कांग्रेसी प्रियंका गांधी वाड्रा या राहुल गांधी को चुनावी मैदान में उतारने की मांग कर रहे हैं।

रायबरेली पर टिकी नजर
अभी रायबरेली में किसी भी दल ने उम्मीदवार फाइनल नहीं किया है। बीजेपी ने भी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। यहां कांग्रेस और समाजवादी पार्टी गठबंधन भी अभी नजरें बनाए हुए हैं। वहीं मायावती की तरफ से कैंडिडेट आना बाकी है। वहीं पिछली बार अमेठी से राहुल गांधी को हराने वाली स्मृति ईरानी पर पार्टी ने एक बार फिर भरोसा जताया है।

कौन हैं नुपूर शर्मा
छात्र जीवन से ही एबीवीपी में सक्रिय रहीं नुपूर 2008 में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की अध्यक्ष रह चुकी हैं। पेशे से वकील शर्मा ने 2015 के विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ताल ठोका थी। हालांकि वह 31 हजार वोट के अंतर से हार गई थीं। 2 साल पहले एक टीवी शो के दौरान नूपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दे दिया था। इसके बाद कई शहरों में हिंसा की वारदात हुई थी। उन्हें धमकी भी मिली। विवाद के बीच बीजेपी ने उन्हें निलंबित किया था।

अरविंद केजरीवाल के सामने लड़ा है चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा ने पेशे से अधिवक्ता नुपुर शर्मा को अरविंद केजरीवाल के सामने चुनावी मैदान में उतारा था। अरविंद केजरीवाल ने 31 हजार से अधिक मतों से नुपुर को शिकस्त दी थी। इंटरनेट मीडिया पर खबर है कि बीजेपी उन्हें रायबरेली से चुनावी मैदान में उतार सकती है। हालांकि पार्टी हाइकमान की ओर से इस पर अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान के बाद आई थी चर्चा में

2015 में पहली बार नुपुर शर्मा ने एक टीवी शो के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान दिया था। उनके बयान को लेकर कानपुर में लोग आक्रोशित हो गए थे। विवाद आक्रामक होता देख भाजपा में नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित कर दिया था।

About rishi pandit

Check Also

जयराम रमेश ने पटना स्थिति सदाकत आश्रम में प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उन्होंने कहा- जनादेश इंडिया अलायंस के साथ

पटना लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान 20 मई को है। जिसके बाद सिर्फ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *