Wednesday , June 26 2024
Breaking News

Inspairation: कलेक्टर ने चलाई कचरा गाड़ी, स्वच्छता का दिया संदेश

Inspairation news:digi desk/BHN/ श्योपुर में कलेक्ट्रेट के कार्यालय और परिसर में अधिकारी-कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। कलेक्ट्रेट के फ्रंट रोड की सफाई कर कचरे को एक स्थान पर एकत्रित किया। खास बात यह रही है कि नगर पालिका के कचरा वाहन को स्वयं कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने चलाया और कचरा फिकवाया।

कलेक्ट्रेट परिसर में प्रतिदिन के सफाई कार्य से कूड़ा करकट इकट्ठा हो गया था। साथ ही कलेक्ट्रेट की बाउंड्रीबाल के बाहर अधिक झाड़ियां उग आई थीं। इसे देखते हुए रविवार को सभी अधिकारी- कर्मचारियों ने मिलकर सफाई कार्य किया। साथ ही इस विशेष अभियान के तहत कलेक्ट्रेट कैम्पस स्थित कार्यालयों में खण्डवार नोडल अधिकारी बनाए गए थे। साथ ही नोडल अधिकारियों के साथ एक-एक सहायक की ड्यूटी भी लगाई गई।

इसके अलावा सफाई अभियान में नगर पालिका के अधिकारी- कर्मचारी और सफाईकर्मियों ने भी सहयोग किया। कलेक्ट्रेट के बाहर नगर पालिका की जेसीबी के माध्यम से खड़ी झाड़ियों को कटवाया गया और नाले को व्यवस्थित किया गया। इससे पानी निकासी में परेशानी न आए। इस सफाई कार्य में सैकड़ों अधिकारी- कर्मचारियों ने एक साथ मिलकर सफाई की।

साथ ही कलेक्टर के साथ कतार बनाकर कूड़ा-कचरा तसला फावड़े से भरवाकर नगरपालिका की ट्रैक्टर-ट्राली के अलावा कचरा वाहन में भरकर टंचिग ग्राउंड में डलवाया गया। कलेक्टर ने कहा कि शहर के नौ वार्डो में सफाई कराई जा चुकी है। इन वार्डो के क्षेत्रों में काफी शासकीय जगह है। इसे निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तरह शेष वार्डो में सफाई अभियान चलाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। इसे 30 जनवरी के बाद सभी के सहयोग से शुरू किया जाएगा।

अधिकारियों की लगाई ड्यूटी

सेक्सन बी में डीपीओ महिला बाल विकास ओपी पांडेय, सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण एमपी पिपरैया, सेक्सन सी में डिप्टी कलेक्टर विजेन्द्र सिंह यादव और अधीक्षक भू-अभिलेख नाथूराम संखवार की ड्यूटी लगाई गई। इसी प्रकार उपसंचालक कृषि पीगुजरे तथा जिला आबकारी अधिकारी राकेश शर्मा की तैनाती की गई है। सेक्सन डी में सहायक संचालक निकिता तामरे, नायब तहसीलदार रजनी बघेल एवं कलेक्ट्रेट की तृतीय श्रेणी कर्मचारी प्रीति आर्य एवं क्रांति शाक्य। ई-सेक्सन में एडीएम रूपेश उपाध्याय और उप पंजीयन पंकज शर्मा की ड्यूटी लगाई गई। सेक्सन एफ में जिला खाद्य अधिकारी एनएस चौहान, कर्मचारी विवेक पाराशर, तहसीलदार राघवेन्द्र कुशवाह, ओएस दिलीप बंसल एवं सेक्सन जी में महिला सशक्ति करण अधिकारी रिशु सुमन, योगेश पुरोहित, सेक्सन एच में खनिज अधिकारी भावना सेंगर, अर्चना शर्मा, सेक्सन आई में महाप्रबंधक उद्योग एसआर चौबे, पीआरओ जेपी राठौर तथा सेक्टर जे में कोषालय अधिकारी मुन्नाा खान एवं प्रबंधक रामकिंकर शर्मा की ड्यूटी लगी थी।

About rishi pandit

Check Also

भाजपा नेता की हत्या के आरोपित पर बड़ी कार्रवाई, निगम ने बुलडोजर से तोड़ा घर

इंदौर भाजपा नेता मोनू कल्याणे हत्याकांड के आरोपित अर्जुन का मकान तोड़ दिया गया। निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *