Thursday , May 16 2024
Breaking News

लोकसेवा और सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम 25 जनवरी को

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ मध्यप्रदेश लोकसेवाओ के प्रदान की गारंटी अधिनियम 2010 के सफलतम 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 25 जनवरी को अपरान्ह 12 बजे से प्रदेशव्यापी म.प्र. लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को जिला स्तर, तहसील स्तर के सभी लोकसेवा केन्द्रों पर लाइव देखा जायेगा। कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन के डीडी एमपी चैनल पर भी लाइव दिखाया जायेगा। इन कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित कर सहभागिता सुनिश्चत की जायेगी।

लोकसेवा केन्द्रों पर उपस्थित नागरिकों को सुविधापूर्वक कार्यक्रम देखने टीवी स्क्रीन की समुचित व्यवस्था भी की जायेगी। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और तहसीलदार को लोकसेवा केन्द्रों में म.प्र. लोकसेवा एवं सुशासन के क्षेत्र में बढ़ते कदम कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजन करने के निर्देश दिये हैं। कार्यक्रम के लिये लोकसेवा केन्द्र संचालक अपने स्तर से लोक सेवा केन्द्र पर उपस्थित होने वाले आवेदकों और नागरिकों का प्री-रजिस्ट्रेशन करायेंगे। कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार विभिन्न सोशल मीडिया के माध्यम से भी होगा।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *