Thursday , May 16 2024
Breaking News

पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की जयंती

सतना भास्कर हिंदी न्यूज/ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की 125 वीं जयंती 23 जनवरी शनिवार को समूचे जिले में पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नेताजी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व तथा राष्ट्र के लिये उनकी सेवा भावना का स्मरण किया गया। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर अजय कटेसरिया ने अधिकारियों के साथ नेताजी सुभाषचन्द्र बोस के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर सुश्री विमलेश सिंह, संयुक्त कलेक्टर एचके धुर्वे, साधना परस्ते, डिप्टी कलेक्टर प्रशांत त्रिपाठी, कार्यालय अधीक्षक राजेन्द्र खरे सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सतना में राज्यमंत्री श्री पटेल करेंगे ध्वजारोहण

गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे से स्थानीय पुलिस परेड ग्राउण्ड सतना में आयोजित किया जायेगा। मुख्य समारोह में प्रदेश के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), विमुक्त घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ जनजाति कल्याण (स्वतंत्र प्रभार), पंचायत एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। गणतंत्र दिवस समारोह के पल-प्रतिपल निर्धारित कार्यक्रमानुसार 26 जनवरी को प्रात: 9 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। मुख्य अतिथि प्रात: 9 बजे से 9:05 तक ध्वजारोहण कर सलामी लेंगे। प्रात: 9:05 बजे से 9:10 बजे तक परेड का निरीक्षण, प्रात: 9:10 बजे से 9:30 बजे तक संदेश का वाचन, प्रात: 9:30 बजे से 9:40 तक मार्चपास्ट और प्रात: 9:40 बजे से विभिन्न विभागों द्वारा झाकियों का प्रदर्शन किया जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *