Thursday , May 16 2024
Breaking News

नागौद विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लम्बी कूद और डिस्कस-थ्रो के खेल

सतना,भास्कर हिंदी न्यूज/ मंगलवार को नागौद के रामना मैदान में चल रही सात दिवसीय विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन लम्बी कूद और डिस्कस-थ्रो की प्रतियोगिता संपन्न हुई। पूर्व मंत्री एवं विधायक नागौद नागेन्द्र सिंह एथलेटिक्स प्रतियोगिता के तीसरे दिन के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे। उन्होने खेल मैदान में जाकर खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया और ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं की हौसला अफजाई की।

विकासखंड स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मंगलवार को 4 प्रतियोगिताओं के क्वालीफाइंग राउण्ड हुये। जिनमें पहली प्रतियोगिता 200 मीटर रेस में 88 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस रेस प्रतियोगिता में 8 खिलाड़ी फाइनलिस्ट सेलेक्ट हुये। दूसरी प्रतियोगिता लम्बी कूद की हुई, जिसमें 57 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 21 खिलाड़ियों को फाइनल किया गया। लम्बी कूद प्रतियोगिता का फाइनल राउण्ड 22 जनवरी को होगा।

तीसरी प्रतियोगिता डिस्कस-थ्रो की आयोजित हुई। जिसमें 20 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 12 खिलाड़ी फाइनलिस्ट हुये। डिस्कस-थ्रो प्रतियोगिता के आज हुये फाइनल मुकाबले में नेशनल स्तर के खिलाड़ी लालपुर के युवराज सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कतकोन के दिव्यांक सिंह और तृतीय स्थान पर नागौद के राहुल द्विवेदी रहे। मंगलवार को चैथी प्रतियोगिता रस्सीकसी की हुई। जिसमें 8 टीमों ने भाग लिया तथा 4 टीमें फाइनल में पहुंची है। रस्सीकसी प्रतियोगिता का फाइनल 20 जनवरी को खेला जायेगा।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *