Sunday , October 6 2024
Breaking News

Google TV Launch , जानिए Android से कितना होगा अलग और क्या-क्या सुविधा मिलेगी

Google TV Launch:digi desk/BHN/हाल ही में गूगल टीवी (Google TV) की काफी चर्चा हो रही है। लोगों के मन में गूगल टीवी को लेकर कई तरह के सवाल है। यूजर्स को लग रहा है कि गूगल की नई तकनीक Android टीवी का रिप्लेस है। जबकि गूगल टीवी Android TV का नया इंटरफेस है। नया इंटरफेस मशीन लर्निंग, गूगल असिस्टेंट और गूगल नॉलेज ग्राफ पर कार्य करता है। गूगल टीवी Android के ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। यहां यूजर्स को बेहतर सर्च और इंटरफेस की सुविधा मिलेगी। गूगल TV एक सॉफ्टवेयर लेयर है। इसमें एक अलग से सेटटॉप बॉक्स मिलेगा। इसे चलाने के लिए स्मार्टटीवी से जोड़ना होगा।

गूगल टीवी स्मार्ट टीवी (Google TV) को नेविगेट करने में भी मदद करता है। इसके सेटटॉप बॉक्स में पसंद के ऑप्शन सजेस्ट करने की सुविधा भी मिलती है। इसके अलावा यहां फिल्म, गानें, टीवी शो, वेब सीरिज और गेम्स का आनंद भी लिया जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गूगल टीवी फिलहाल सभी स्मार्ट टीवी में सपोर्ट नहीं करेगा। फिलहाल सोनी ब्राविया एक्सआर सीरीज और गूगल टीवी पर सपोर्ट मिल रहा है।

इसके अन्य की बात करते तो उसमें ड्यूल बैंड वाई-फाई सपोर्ट और ब्लूटूथ ऑप्शन मिलेगा। इसके रिमोट का वजन 33 ग्राम है। रिमोट में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स के लिए शॉर्टकट बटन भी है। वहीं म्यूट, होम और बैक बटन भी दिया गया है। इसमें वॉयस कंट्रोल सपोर्ट भी यूजर्स को मिलेगा। जिससे आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही यह 4k एचडीआर तो सपोर्ट करता है। इसमें डॉल्बी एटमॉस, डॉल्बी डिजिटल प्लस और डॉल्बी विजन जैसे फीसर्ज भी हैं।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *