Monday , November 2 2026
Breaking News

Maihar: कलेक्टर मैहर रानी बाटड ने भारी वाहनों में ओवरलोडिंग को लेकर की बैठक


सतना/मैहर, भास्कर हिंदी न्यूज़/ कलेक्टर मैहर श्रीमती रानी बाटड ने जिला कार्यालय सभागार मैहर में मंगलवार को जिले में ओवर लोडिंग वाहनों को लेकर सीमेंट फैक्ट्रियों, ट्रांसपोर्टर्स और खदान मालिको के साथ बैठक की। इस बैठक में एडिशनल एसपी मुकेश वैश्य, खनि अधिकारी हरेंद्र प्रताप सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज राशिद परवेज खान, परिवहन विभाग के अधिकारी एवं जिले के सभी थाना प्रभारी, प्रेसिडेंट बिड़ला कॉर्पोरेशन, प्रेसिडेंट अल्ट्राटेक सीमेंट, प्रेसिडेंट केजेएस सीमेंट, प्रेसिडेंट प्रिज्म सीमेंट, प्रेसिडेंट रिलायंस सीमेंट उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्रीमती बाटड ने वाहन मालिको एवं ट्रांसपोर्टर्स से वाहनों की सूची दो दिवस के अंदर उपलब्ध कराने के लिये कहा। उन्होने सभी वाहनों के फिटनेस, इंश्योरेंस और ड्राइवर्स के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच करने एवं सड़क पर किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर नजदीकी थाने में सूचना देने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने सीमेंट कंपनियों और प्राइवेट खदान मालिको को आदेशित किया कि खदानों से ओवरलोड वाहन पर रोक लगायें और वाहनों पर लोड मटेरियल को ढकने की व्यवस्था करनें के आवश्यक प्रबंध करें। साथ ही सीमेंट फैक्ट्रियों और खदानों के मुख्य द्वारों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायें एवं वाहनों पर मटेरियल की ओवर लोडिंग को भी पूर्ण रुप से बंद किया जाये।

राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता में रावेंद्र ने हासिल किया दूसरा स्थान

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) सतना में शिक्षक बनने का व्यवसासियक प्रशिक्षण प्राप्त कर डीएलएड द्वितीय वर्ष के छात्राध्यापक रावेंद्र कुमार पाल ने खंडवा में आयोजित राज्य स्तरीय क्रीडा प्रतियोगिता के तहत आयोजित 200 मीटर की दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। डाइट प्राचार्य सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि प्रदेश के डाइट संस्थानों में प्रशिक्षणरत छात्राध्यापकों में खेलकूद की गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने जिला एवं राज्य स्तर पर क्रीडा प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा किया जाता है। डाइट सतना में प्रशिक्षणरत रावेंद्र कुमार पाल ने द्वितीय स्थान अर्जित कर सतना जिले को गौरवान्वित किया है।

ईव्हीएम प्रदर्शन केन्द्रों में 349 लोगों ने किया मॉकपोल

जिले में विधानसभा स्तर पर ईव्हीएम का प्रदर्शन किया जा रहा है। मंगलवार को सात विधानसभा क्षेत्रों में 349 लोगों ने मॉकपोल किया। जिसमें सतना के संयुक्त कलेक्ट्रेट भवन में 61, रैगांव के तहसील कार्यालय कोठी में 37, तहसील मझगवां कार्यालय में 53, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय नागौद में 66, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय मैहर सभाकक्ष में 80, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय अमरपाटन में 22 एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय रामपुर बघेलान में 30 लोगों ने मॉकपोल किया।

About rishi pandit

Check Also

Satna: 8 से 10 दिसंबर तक संचालित होगा पल्स पोलियो अभियान

पल्स पोलियो जिला टास्क फोर्स की बैठक सतना,भास्कर हिंदी न्यूज़/ जिले में 8 से 10 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *