Wednesday , July 3 2024
Breaking News

Wather update: सतना में सात डिग्री पहुंचा पारा, खेतों में जमीं ओस की बूंदें

Weather update:भास्कर हिंदी न्यूज़/   तेज ठंड के कारण सतना जिले का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है। इन दिनों लगातार कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उत्तरी हवाओं के कारण विंध्य क्षेत्र शीतलहर की चपेट में है। बीते तीन दिन में ही यहां रात का न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक गिर गया है। इससे लोग गलन महसूस कर रहे हैं और आग तापकर खुद को राहत दे रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में पारा एक डिग्री तक पहुंच रहा है। बुधवार को जब सुबह हुई तो जिले के कई गांव में खेतों में बर्फ की सफेद चादर तक दिखाई दी। बुधवार को सतना के कोटर तहसील में गांवों पर खेत मे रखे पैरा के ढेरों में ओस की बूंदें जम गई जो कि बर्फ की सफेद चादर सी नजर आ रही थीं। वहीं मौसम विभाग की माने तो अभी कुछ दिन और ऐसी ही तेज ठंड बने रहने की संभावना है।

ऐसा रहा तापमान

सतना जिले में बीते तीन दिन में न्यूनतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को जहां जिले का न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था तो मंगलवार को 7.1 व बुधवार को यह तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। वहीं जिले में बुधवार का अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

पाला की संभावना

कृषि से जुड़े मौसम विज्ञानियों के अनुसार जब तापमान 5 डिग्री या उससे नीचे पहुंचता है तो फसलों में पाला लगने की संभावनाएं बढ़ जाती है। दरअसल खेतों में लगी फसलों पर इस दौरान ओस की बूंदें जम जाती हैं जिससे पौधे के अंदर की उर्वरा शक्ति ऑक्सीजन नहीं ले पाती और फसल व पौधे बर्फ की पतली परत के कारण झुलस जाते हैं और मुरझा जाते हैं। इस दौरान फसल काले रंग की जाली हुई दिखाई देंने लगती है। इसे ही पाला कहा जाता है। मौसम विभाग ने किसानों को अपने खेतों के किनारे मेड़ पर पैरा जलाकर धुंआ करने की सलाह दी है ताकि खेतों में गरमाहट बनी रहे।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *