Raj kundra porn movi case: digi desk/BHN/ अश्लील फिल्में बनाने के मामले में गिरफ्तार होने के बाद बिजनेसमैन राज कुन्द्रा को लेकर लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ ने दावा किया है कि राज अपने नए ऐप के लिए फिल्में बनाने में शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी को भी शामिल करने वाले थे। गहना वशिष्ट खुद इस मामले में गिरफ्तार हो चुकी हैं और फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। इससे पहले उन्होंने कहा था कि राज अश्लील फिल्में नहीं बना रहे थे। बल्कि साधारण इरॉटिक फिल्में बनाकर उन्हें एप के जरिए लोगों तक पहुंचा रहे थे।
गहना वशिष्ट के दावे के अनुसार राज कुन्द्रा एक नया ऐप लॉन्च करने वाले थे और अपनी शाली शमिता को भी इसमें काम देने वाले थे। एनबीटी के साथ बातचीत में गहना ने कहा “गिरफ्तारी होने से कुछ दिन पहले मैं राज कुंद्रा के ऑफिस में गई थी। तब मुझे पता चला कि वो एक ऐप लॉन्च करने की योजना बना रहे थे, जिसका नाम था बॉलीफेम। यह ऐप लगभग तैयार हो चुका था। इसमें रियालिटी शो, चैट शो, म्यूजिक वीडियो और बिना बोल्ड कंटेट वाली फिल्में दिखाई जानी थी। इस ऐप पर वो एक फिल्म में शमिता शेट्टी और सांई तम्हंकर को भी लेने वाले थे।” हालांकि गहना ने कहा कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि इस फिल्म में बोल्ड सीन होने वाले थे या नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वो शमिता से कभी नहीं मिली हैं।
राज के लिए डायरेक्शन करने वालीं थी गहना
गहना वशिष्ठ ने यह भी बताया कि वो इन फिल्मों का निर्देशन भी करने वाली थीं। राज के मैनेजर उमेश कामत भी इसके लिए राजी हो गए थे, लेकिन कुछ भी फाइनल नहीं हुआ था। हालांकि, शिल्पा को इस बारे में जानकारी थी या नहीं, इसको लेकर गहना ने कुछ नहीं बताया है। वहीं राज के गिरफ्तार होने के बाद शिल्पा सुपर डांसर्स चैप्टर-4 के शूट में भी शामिल नहीं हुईं। यह शूट राज की गिरफ्तारी के अगले दिन होना था।
रोजाना 7 से 8 लाख कमाते थे राज
राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद पूनम पांडे और सागरिका शोना सुमन ने उनके ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए हैं। इनके अलावा भी कई अभिनेत्रियों ने राज और उनकी टीम पर आरोप लगाए हैं। हाल ही में यह भी सामने आया है कि राज इस बिजनेस के जरिए रोजाना 7 से 8 लाख रुपये कमाते थे। इसकी अधिकतर चीजें वॉट्सएप के जरिए संचालित होती थीं। राज की गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस ने कम से कम 70 अश्लील वीडियो उनके पास से बरामद किए हैं। राज के वकील का कहना है कि अधिकारी इरोटिक फिल्मों को अश्लील फिल्में बता रहे हैं।