Friday , April 26 2024
Breaking News

Rahifal 12 September: करियर में सफलता व आध्यात्मिकता में बढ़ेगी रुचि, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन

मेष- शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा, इस कारण से आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। उच्च पद पर पहुंचने की आशा है। आमदनी बढ़ेगी और बच्चों की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

वृषभ –परिवार में कुछ मांगलिक कार्य हो सकता है। अध्ययन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ हो सकता है।

मिथुन-सेहत खराब रह सकती है और आलस्य महसूस करेंगे। आर्थिक और व्यापारिक स्तर पर लाभ होगा। रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। लव पार्टनर को सेहत से संबंधित परेशानी हो सकती है। वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।

कर्क – पैसों का प्रवाह बना रहेगा इसलिए किसी कार्य में बाधा नहीं आएगी।बिजनेस में भी सफलता मिलेगी। पारिवारिक मामले आसानी से सुलझ सकते हैं। आपके काम की हर तरफ तारीफ होगी। परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं।

सिंह- कार्यस्थल पर जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। आमदनी के साधन बढ़ने के साथ खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। कुछ स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती है। पारिवारिक माहौल को अच्छा बनाए रखने के लिए चिंतन करना पड़ेगा। गुस्से पर नियंत्रण रखें।

कन्या-प्रेम-संबंधों के मामले में सफलता मिलेगी। शारीरिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। धन से जुड़ी चिंताएं दूर होगी। गौ माता की सेवा करें, आपको धन लाभ होगा। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। परिवार में शांति बनी रहेगी।

तुला-कई तरह की छोटी-छोटी परेशानियों से घिर सकते हैं। दूसरों के चक्कर में अपने लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। घर पर अचानक से कोई रिश्तेदार आ सकते हैं। पारिवारिक मामलों पर ध्यान देना होगा। लाइफ पार्टनर के साथ यात्रा का संयोग बन रहा है।

वृश्चिक-आज का दिन आपके लिए खास रहेगा। कोई नई चीज सीख सकते हैं। मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। नए दोस्तों बन सकते हैं। प्रेमी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। अकेले जातकों के नए रिलेशन बन सकते हैं।

धनु –व्यवसाय में साझेदारी के साथ नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। वित्तीय रूप से आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। अपमान एवं जीवनसाथी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता से मतभेद हो सकते हैं।

मकर- सगे संबंधियों से आर्थिक मदद मिल सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें । नकारात्मक चीजों से बचने का प्रयास करें। गुस्से पर नियंत्रण रखें। ध्यान या आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में मन लगेगा। जरूरतमंद को वस्त्र दान करें, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ-आज आप कोई नए कार्य की शुरुआत न करें। जल्दबाज़ी में कोई भी कार्य करने से बचें। परिवार के साथ यात्रा के योग बन सकते हैं। नए तरीके से पढ़ाई करने का अवसर भी मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन में पत्नी का साथ मिलेगा।

मीन-काम में सफलता मिलने के साथ ही सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। पार्टनर से सहयोग मिल सकता है। सितारों की स्थिति अच्छी होने से दिन शुभ रहेगा। खर्च-निवेश का फैसला भी खुद ही करें। सहकर्मियों का सहयोग मिल सकता है।

About rishi pandit

Check Also

मेष, कर्क, कन्या, धनु और कुंभ राशि के लिए शश राजयोग: अत्यंत शुभ

आज चंद्रमा मंगल ग्रह की राशि वृश्चिक में संचार करने वाले हैं और शनि अपनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *