Thursday , May 16 2024
Breaking News

दूरदर्शन पर कक्षा 6 से 8 के शैक्षिक कार्यक्रम भी प्रारंभ

सतना, भास्कर हिंदी न्यूज/ स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के द्वारा कक्षा 6 से 8 के शैक्षिक कार्यक्रम का प्रसारण, दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रारंभ किया गया है। ये कार्यक्रम सप्ताह में छ: दिवस, सोमवार से शनिवार तक दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर प्रसारित किए जायेंगे। जिसके तहत कक्षा 8वीं के लिए प्रात: 11 बजे से 11:30 बजे तक, कक्षा 7वीं के लिए 11:30 बजे से 12 बजे तक एवं कक्षा 6वीं के लिए दोपहर 12 बजे से 12:30 बजे तक वीडियो पाठोें का प्रसारण किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि स्पोकन इंग्लिश सहित कक्षा 9वीं एवं 11वीं के लिये दूरदर्शन, मध्यप्रदेश पर पूर्व से ही शैक्षिक कार्यक्रमच्ं का प्रसारण किया जा रहा है। जिसके तहत सोमवार से शुक्रवार तक स्पोकन इंग्लिश के कार्यक्रम का प्रसारण प्रात: 9:30 बजे से 10 बजे तक, कक्षा 11वीं के शैक्षिक कार्यक्रम प्रात: 10 बजे से 11 बजे तक तथा कक्षा 9वीं के कार्यक्रमों का प्रसारण दोपहर 3 बजे से 4 बजे के मध्य प्रसारित किया जा रहा है।

About rishi pandit

Check Also

संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र, काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री ने

“अभिनव पहल”   सतना/भोपाल, भास्कर हिंदी न्यूज़/ महामारी के दौर में प्रदेश में ही नहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *