Monday , May 13 2024
Breaking News

एशिया का ‘सबसे योग्य कुंवारा’ यानी ‘मोस्ट एलिजिबल बैचलर’ अब कुंवारा नहीं रहा, 10 दिन से चल रहे भव्य कार्यक्रम में उन्होंने एक आम महिला से शादी कर ली

बंदर सेरी बेगावान
एशिया का 'सबसे योग्य कुंवारा' यानी 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' अब कुंवारा नहीं रहा। 10 दिन से चल रहे भव्य कार्यक्रम में उन्होंने एक आम महिला से शादी कर ली। हम बात कर रहे हैं ब्रुनेई के राजकुमार अब्दुल मतीन की। शादी से पहले मतीन को एशिया का 'मोस्ट एलिजिबल बैचलर' माना जाता था। उन्होंने देश की राजधानी बंदर सेरी बेगावान में सोने के गुंबद वाली सुल्तान उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद के अंदर अपनी मंगेतर से शादी की।

राजकुमार की भव्य शादी के बाद का भव्य समारोह गुरुवार को हुआ। इस समारोह में प्रिंस मतीन और 29 वर्षीय "आम महिला" अनीशा रोस्ना ईसा-कालेबिक को आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी घोषित किया गया। भव्य शाही विवाह समारोह 16 जनवरी को समाप्त होगा। अनीशा एक गैर-शाही परिवार से ताल्लुक रखती हैं।

32 वर्षीय राजकुमार अब्दुल मतीन की बात करें तो उन्हें कई हुनर रखने के लिए जाना जाता है। वह पोलो में अपने कौशल के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, वह एक प्रशिक्षित हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है। उनकी तस्वीरों पर लड़कियां प्रिंस को अक्सर "हॉट", "सेक्सी" जैसी कमेंट्स करती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 25 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं।

ब्रुनेई के शाही परिवार की कुल संपत्ति लगभग 28 अरब डॉलर है। इस संपत्ति के हिसाब से प्रिंस मतीन के पिता, सुल्तान हसनल बोलकिया, दुनिया के सबसे अमीर राजघरानों में से एक हैं। हालांकि लाइन में छठे नंबर पर होने के कारण, प्रिंस मतीन के सिंहासन पर बैठने की संभावना नहीं है। लेकिन, उनके मैटिनी आइडल लुक के कारण उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली है। इसके अलावा, सोशल मीडिया पर भारी फॉलोअर्स ने उन्हें शाही परिवार के हाई-प्रोफाइल सदस्यों में से एक बना दिया।

मतीन की पत्नी ईसा-कालेबिक, सुल्तान के विशेष सलाहकार और रॉयल ब्रुनेई एयरलाइंस के संस्थापक अध्यक्ष की पोती हैं। ईसा-कालेबिक कथित तौर पर सिल्क कलेक्टिव नामक एक फैशन ब्रांड चलाती हैं। प्रिंस मतीन और इसा-कालेबिक ने पिछले साल अक्टूबर में अपनी सगाई की घोषणा की थी। वे पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। शाही शादी का जश्न रविवार को 1,788 कमरों वाले महल में एक शानदार समारोह और एक धमाकेदार जुलूस के साथ अपने चरम पर पहुंच गया। गेस्ट लिस्ट में अंतरराष्ट्रीय शाही और राजनीतिक नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है।

 

About rishi pandit

Check Also

जो बाइडन की फिर फिसली जुबान, अब किम जोंग उन को बताया दक्षिण कोरिया का राष्ट्रपति

वॉशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपनी एक गलती के कारण फिर से चर्चा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *