Thursday , April 10 2025
Breaking News

इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह सहित 22 मुख्य मेंबर्स को मिलाकर कुल 58 लोग शामिल है।

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी का पुनर्गठन किया है। इसमें राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मनमोहन सिंह सहित 22 मुख्य मेंबर्स को मिलाकर कुल 58 लोग शामिल है। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने पार्टी के अगले अध्यक्ष को चुनने का सुझाव देने के लिए 6 सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। कमेटी के सदस्यों में पार्टी नेता गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल का नाम शामिल नहीं है। जिन 6 लोगों के नाम शामिल हैं उनमें अधिकतर लोग गांधी परिवार के करीबी हैं। कमेटी के 6 सदस्यों में सबसे पहला नाम वरिष्ठ पार्टी नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी का है, उनके बाद अहमद पटेल, अंबिका सोनी, के सी वेणुगोपाल, मुकुल वासनिक और रणदीप सुरजेवाला का नाम है। सभी 6 सदस्यों को राहुल गांधी का करीबी समझा जाता है।

  1. सोनिया गांधी
  2. मनमोहन सिंह
  3. राहुल गांधी
  4. एके एंटनी
  5. अंबिका सोनी
  6. गुलाम नबी आजाद
  7. आनंद शर्मा
  8. हरीश रावत
  9. के सी वेणुगोपाल
  10. मल्लिकार्जुन खड़गे
  11. मुकुल वासनिक
  12. उम्मन चांडी
  13. अजय माकन
  14. प्रियंका गांधी
  15. पी चिदंबरम
  16. जितेंदर सिंह
  17. तारिक अनवर
  18. रणदीप सिंह सुरजेवाला
  19. गाइखानगम
  20. रघुवीर सिंह मीणा
  21. तरुण गोगोई
  22. अहमद पटेल

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को पार्टी संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए गुलाम नबी आजाद समेत चार वरिष्ठ नेताओं को महासचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया और पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारण इकाई कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) का भी पुनर्गठन किया। पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, आजाद, मोतीलाल वोरा, अंबिका सोनी और मल्लिकार्जुन खड़गे को महासचिव पद से मुक्त किया गया है।

About rishi pandit

Check Also

Yuvraj Singh का 2007 वर्ल्ड कप को लेकर बड़ा खुलासा, MS Dhoni ने एक सपने को तोड़ा

Yuvraj singh big disclosure about 2007 world cup: digi desk/BHN/ भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *