Sunday , May 5 2024
Breaking News

MP: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले CM डा. मोहन यादव, कैबिनेट गठन पर पूर्व CM शिवराज का बड़ा बयान

  1. सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं
  2. भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मंत्रियों के नामों पर भी चल रहा मंथन
  3. 25 दिसंबर को हुकुमचंद मिल के मजदूरों को होगा राशि वितरण, इस पर इंदौर में की चर्चा

Madhya pradesh bhopal mp cabinet cm dr mohan yadav is holding a meeting with bjp senior leaders in delhi cabinet may be finalize soon: digi desk/BHN/भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव शनिवार को दिल्ली पहुंचे हैं। आज वे केंद्रीय मंत्री औ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ मुलाकात कर रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इससे पहले सीएम यादव ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर मुलाकात की।

कैबिनेट गठन पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

कैबिनेट गठन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी बयान सामने आया है। सीएम ने विदिशा में विकसित भारत संकल्प यात्रा की एक सभा के बाद कहा कि जल्द ही कैबिनेट का विस्तार होगा।

दिल्ली दौरे में सीएम मोहन यादव ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ भी मुलाकात कर चुके हैं। उधर इस बीच मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चाओं का दौर जारी है। माना जा रहा है कि जल्द ही कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को फाइनल किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल का विस्तार हो चुका है, इसके बीच मध्य प्रदेश में भी मंत्रिमंडल पर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर जारी है। दिल्ली यात्रा के दौरान सीएम केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में योजनाओं को लेकर बात कर रहे हैं।

सीएम मोहन यादव ने शनिवार को दिल्ली जाते वक्त इंदौर एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक कर 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले हुकुमचंद मिल के श्रमिकों को राशि वितरण कार्यक्रम के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा की। इसके साथ ही उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था, स्वच्छता, अतिक्रमण सहित अन्य विषयों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की।

About rishi pandit

Check Also

चुनाव आयोग को इंदौर में वोटिंग प्रतिशत में गिरावट की संभावना

इंदौर मध्य प्रदेश के सबसे ज्यादा वोटर वाले इंदौर में चुनाव आयोग को गर्मी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *