Friday , June 21 2024
Breaking News

120 करोड़ की मालकिन हैं तमन्ना भाटिया

 मुंबई

आज तमन्ना भाटिया अपना 34वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। तमन्ना 18 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं और लगभग 67 फिल्मों में अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ चुकी हैं। तमन्ना का शुरूआती फिल्मी सफर आसान नहीं रहा। उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ही फ्लॉप रही। फिर काम की तलाश में उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया। कुछ समय के बाद संघर्ष के बाद वहां तमन्ना ने वो मुकाम हासिल किया, जिसकी वो हकदार थीं। 

प्रोफेशनल लाइफ के साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी वो सुर्खियों में बनी रहती हैं। विराट कोहली और पाकिस्तानी क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप की अफवाहें जोरों पर थीं लेकिन तमन्ना ने इन सभी बातों को बेबुनियाद बताया था। वहीं वो इन दिनों विजय वर्मा के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं।  तमन्ना ने अपने करियर में अधिकतर फिल्में तमिल और तेलुगु में की हैं, इस कारण अधिकतर लोगों का मानना है कि वो मूल रूप से साउथ से हैं। मगर ऐसा नहीं है। उनका जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में सिंधी मूल के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उनके पिता संतोष भाटिया पेशे से डायमंड मर्चेंट हैं। तमन्ना की परवरिश और पढ़ाई-लिखाई मुंबई से ही हुई है। तमन्ना 13 साल की उम्र से ही पृथ्वी थिएटर से जुड़ गई थीं, जहां वो स्टेज परफॉर्म भी किया करती थीं। एक्टिंग के हुनर से उन्होंने कम उम्र में ही पहचान बना ली थी।

2005 में उन्होंने पहली बार एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखा था। 2005 में पहली बार वो अभिजित सावंत के म्यूजिक वीडियो लफ्जों में दिखी थीं। फिर उन्होंने इसी साल हिंदी फिल्म चांद सा रोशन चेहरा से बॉलीवुड डेब्यू किया था। बदकिस्मती से फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई थी। पहले ही फिल्म फ्लॉप हो जाने के बाद तमन्ना के लिए काम पाना मुश्किल हो रहा था। करियर में बड़े बदलाव के लिए उन्होंने साउथ सिनेमा का रुख किया। करियर के शुरूआती दिनों के बारे में तमन्ना ने बरखा दत्त को दिए इंटरव्यू में बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें इंडस्ट्री में आए ज्यादा समय नहीं हुआ था, तब एक डायरेक्टर-प्रोड्यूसर ने उनसे कहा था- तुम एक्ट या डांस लड़कों से जैसे करती हो। अपने एक्ट में लड़कियों जैसी लचक लाओ।  तमन्ना ने आगे कहा था- मैं तब भी लड़कियों जैसी ही चलती थी, लेकिन उनके कहने के बाद मैंने और मेहनत की। तमन्ना ने 2006 की तेलुगु फिल्म श्री से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। इसी साल वो तमिल फिल्म केदी में भी दिखाई दी थीं। वक्त के साथ साउथ सिनेमा में तमन्ना को पॉपुलैरिटी मिलने लगी।कुछ समय बाद वो तमिल, तेलुगु इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बन गईं। 8 साल बाद तमन्ना ने फिर हिंदी फिल्मों में वापसी की थी। वो 2013 की फिल्म हिम्मतवाला में अजय देवगन के अपोजिट नजर आई थीं।

इसके बाद से वो चुनिंदा हिंदी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। हाल में उन्हें फिल्म लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया था। तमन्ना अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में रही हैं। उनका नाम विराट कोहली समेत पाकिस्तानी क्रिकेटर अब्दुल रजाक से भी जुड़ चुका है। विराट कोहली- अफवाहें यह रही हैं कि तमन्ना ने विराट कोहली को भी डेट किया था। दोनों की मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान हुई थी। इस मुलाकात के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। हालांकि बाद में इनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप की वजह बताई गई थी कि विराट ब्राजीलियन मॉडल इजाबेल को डेट करने लगे थे। हालांकि बाद में तमन्ना ने इस खबर पर रिएक्ट किया था। उनका कहना था कि उस ऐड शूट के बाद दोनों कभी नहीं मिले थे।

About rishi pandit

Check Also

अमिताभ बच्चन ने खरीदी कल्कि 2898 एडी की पहली टिकट, कमल हसन को की गिफ्ट

मुंबई, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने कल्कि 2898 एडी की पहली टिकट खरीदी, जिसे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *