Sunday , May 19 2024
Breaking News

जाने कब लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण? ये है डेट-टाइम, जानिए सूतक काल और धार्मिक महत्व

ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की तरह ग्रहण का बड़ा महत्व होता है , जब भी कोई ग्रहण लगता है तो उस घटना को खगोलीय घटनाओं में एक माना जाता है। 2023 की तरह 2024 में भी 4 ग्रहण लगने वाले है। इसमें अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। सूर्य ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 25 मिनट की होगी।

जानिए सूर्य ग्रहण की डेट और टाइम

पंचांग के अनुसार, 2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल सोमवार के दिन मीन राशि में लगेगा। भारतीय समय के मुताबिक यह 9:12 पीएम से शुरू होकर 9 अप्रैल 2:22 एएम तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतककाल भी मान्य नहीं होगा। लेकिन यह दक्षिण प्रशांत महासागर, नॉर्थ अमेरिका, मेक्सिको , यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में दिखाई देखा। इसका कुछ भाग कोस्टा रिका, अरूबा, डोमिनिका और जमाइका में देखा जा सकेगा।

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

हिंदू धर्म में ग्रहण का बड़ा महत्व है। खगोलीय और धार्मिक दोनों दृष्टियों से सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है।जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच से गुजरता है तो सूरज की रोशनी धरती तक पहुंच नहीं पाती है। इसे ही सूर्य ग्रहण का नाम दिया गया है।

सूर्य ग्रहण 2024 :

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण : साल 2024 में पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को लगेगा। इस दिन रात में 9 बजकर 12 मिनट पर सूर्यग्रहण शुरू होगा और मध्य रात्रि में 1 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। सूतक काल की शुरुआत ग्रहण लगने के 12 घंटे पहले से हो जाती है। इसलिए 8 अप्रैल 2024 को सुबह 9 बजकर 12 मिनट पर सूतक काल आरंभ होगा।

भारत में सूतक मान्य होगा ?

साल 2024 का पहला सूर्यग्रहण पश्चिमी एशिया,दक्षिण-पश्चिम यूरोप, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका, अटलांटिक महासागर, उत्तरी धुव्र, दक्षिणी धुव्र और अफ्रीका में नजर आएगा। भारत में सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगी।

साल 2024 का दूसरा सूर्यग्रहण: साल 2024 का आखिरी सूर्यग्रहण 2 अक्टूबर को लगेगा।  इस दिन रात 9 बजकर 13 मिनट पर सूर्यग्रहण लगेगा और मध्य रात्रि 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसके साथ ही साल के दूसरे सूर्यग्रहण के सूतक काल की शुरुआत 2 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 13 मिनट पर होगा।

भारत में नहीं लगेगा साल 2024 में सूर्यग्रहण : साल 204 का आखिरी सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखेगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। हालांकि, साल के दूसरे चंद्रग्रहण को अमेरिका, दक्षिण अमेरिका और अटलांटिक महासाग में देखा जा सकेगा। साल 2024 में दोनों सूर्यग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा।

चंद्रग्रहण 2024

साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण : साल 2024 का पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को लगेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत 25 मार्च 2024 को सुबह 10 बजकर 41 मिनट पर होगी और दोपहर को लगभग 3 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगा।

कहां-कहां दिखाई देगा पहला चंद्रग्रहण ?

 2024 का पहला चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अफ्रीका, अटलांटिक महासागर, प्रशांतमहासागर समेत कई क्षेत्रों में नजर आएगा। भारत में यह चंद्रग्रहण नहीं दिखाई देगा इसलिए सूतक काल भी नहीं लगेगा।

साल 2024 का दूसरा चंद्रग्रहण : साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण 18 सितंबर 2024 को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगा और सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगा।

क्या भारत में दिखाई देगा आखिरी चंद्रग्रहण 2024 ?

साल 2024 का आखिरी चंद्रग्रहण यूरोप, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका, साउथ और नॉर्थ अफ्रीका, अटलांटिक महासागर और आर्कटिक महासागर में नजर आएगा। भारत में साल का आखिरी चंद्रग्रहण भी नहीं दिखाई देगा।

भारत में नहीं लगेगा ग्रहण: साल 2024 में दो सूर्यग्रहण और दो चंद्रग्रहण लगेंगे, लेकिन भारत में चंद्रग्रहण और सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा। इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।

ग्रहण में किन बातों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

    वैज्ञानिकों के अनुसार ग्रहण को भूलकर भी खुली आंखों से नहीं देखना चाहिए। सूतक काल में देवी देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए।

    ग्रहण के दौरान भोजन पानी नहीं करना चाहिए , और खाने पीने की चीजों में तुलसी का पत्ता डाल देना चाहिए।

    ग्रहण के दौरान बाल-नाखून नहीं काटना चाहिए।गर्भवती महिलाओं को धारदार वस्तुओं के प्रयोग से बचना चाहिए।

    ग्रहण में लोगों को मंत्र और भजन का जाप करना चाहिए। नौकरी में तरक्की के लिए सूर्य ग्रहण के बाद स्नान करके साफ कपड़े पहनें और फिर सूर्य देव का ध्यान करके गेहूं, गुड़, लाल वस्त्र, तांबा आदि का दान करें।

 

About rishi pandit

Check Also

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का नियम है, ऐसी बाती जलाने से खुश होते हैं देवता

सनातन धर्म में भगवान की पूजा करते समय घी और तेल के दीपक जलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *