Friday , October 25 2024
Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किए महाकाल के दर्शन, रोड शो कर पहुंचेंगे कांग्रेस दफ्तर

उज्जैन

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने से पूर्व जीतू पटवारी उज्जैन पहुंचे। जहां उन्‍होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए। बाबा महाकाल के दर्शन के बाद जीतू पटवारी ने अपने हैक्‍स हैंडल पर कहा कि 'आज उज्जैन में बाबा महाकाल का दर्शन-पूजन कर प्रदेश की ख़ुशहाली हेतु कामना की।'

इससे पूर्व इंदौर-डज्‍जैन मार्ग पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह मंच लगाकर पटवारी का स्वागत किया। वहीं इस स्‍वागत को लेकर जीतू पटवारी ने अपने एक्‍स हैंडल पर पोस्ट कर कहा कि ‘उज्जैन में कांग्रेसजनों के उत्साह से अभिभूत हूँ। आप सभी का जोश और संगठन के प्रति कर्मठता के साथ कार्य प्रदेश में नई गाथा लिखेगा।’

बता दे कि जीतू पटवारी आज तीन बजे कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

About rishi pandit

Check Also

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोरेन के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी, बताएं, वो क्यों जेल गए

रांची असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुरुवार को झारखंड के सीएम हि‍मंत सोरेन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *