Friday , October 30 2026
Breaking News

पंजाब में उपचुनाव के लिए BJP ने चौथे उम्मीदवार का भी किया ऐलान

होशियारपुर
पंजाब में विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चौथी सीट चब्बेवाल से भी उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। अकाली दल को अलविदा कहकर BJP में शामिल हुए सोहन सिंह ठंडल को बीजेपी ने चब्बेवाल से उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। बता दें कि पंजाब विधानसभा की 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए BJP ने होशियारपुर जिले की आरक्षित सीट चब्बेवाल से किसी उम्मीदवार की घोषणा नहीं की थी। अब पार्टी ने सोहन सिंह ठंडल पर दांव लगाया है और उन्हें चुनाव मैदान में उतारा है।
 
यहां बता दें कि इससे पहले पार्टी ने बाकी 3 सीटों पर गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल, बरनाला से केवल सिंह ढिल्लों और डेरा बाबा नानक से रविकरण सिंह को मैदान में उतारा है। बता दें कि उपचुनाव से पहले आज अकाली दल को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब सीनियर नेता और पूर्व मंत्री सोहन सिंह ठंडल BJP में शामिल हो गए। सोहन ठंडल चब्बेवाल से विधायक रह चुके हैं और अकाली दल के दिग्गज नेताओं में से एक हैं।

माहिलपुर और चब्बेवाल से 4 बार विधायक रहे ठंडल का BJP में शामिल होना पार्टी के लिए एक अहम राजनीतिक कदम माना जा रहा है। इस मौके पर गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी होशियारपुर पहुंचे। ठंडल के भाजपा में शामिल होने की औपचारिक घोषणा करने के लिए होशियारपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। ठंडल के भाजपा में शामिल होने से पंजाब में आगामी चुनाव से पहले एक मजबूत नेता के रूप में पार्टी के मजबूत होने की उम्मीद है।

About rishi pandit

Check Also

अखिलेश यादव-आजम खान की मुलाकात से यूपी की सियासत में हलचल, क्या कांग्रेस ने सपा को दी 172 सीटों की सूची?

लखनऊ  उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी हलचल तेज हो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *