Sunday , October 6 2024
Breaking News

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से होगा मोदी की योजनाओं का बखान

शिवपुरी

जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हो गई है। बीजेपी ने इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए लोकसभा चुनाव की तैयारी का बिगुल फूंक दिया है। इस यात्रा के जरिए भाजपा केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं को ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहती है। इसी क्रम में यह यात्रा शुरू की गई है।

यात्रा का उद्देश्य भी हितग्राही मूलक योजना को आम आदमी तक पहुंचाना है। इसी क्रम में मोदी सरकार ने दिल्ली से रथ तैयार कर हर क्षेत्र के लिए भेजे हैं। प्रधानमंत्री का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए ये प्रचार रथ हर ब्लॉक में जाएंगे। इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर शनिवार को विभिन्न क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

लोकसभा की तैयारियों में जुटे भाजपा नेता

मप्र में विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल करने वाली भाजपा अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। आगामी मार्च-अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसी क्रम में भाजपा ने जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए नए प्लान शुरू किए हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा जो निकाली जा रही है, वह इसी उद्देश्य को लेकर है, जिससे लोकसभा चुनाव से पहले पात्र हितग्राही तक पहुंच सुनिश्चित हो।

इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा जो विभिन्न योजना चलाई जा रही है। उस हितग्राही तक पकड़ बनाई जा सके। इसी क्रम में भाजपा नेता भी अलग-अलग बैठकर करके इस यात्रा को सफल बनाने में लग गए हैं। शिवपुरी जिले में भाजपा ने भी जिला स्तर की टोली के अलावा वार्ड स्तर तक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी इस यात्रा को सफल बनाने के लिए लगाई है। इसके अलावा प्रशासनिक अधिकारियों की भी ड्यूटी मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा लगाई गई है। राज्य में केंद्र व मप्र सरकार द्वारा सामूहिक रूप से यह विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है।

भाजपा नेता रहे मंच पर मौजूद

शिवपुरी में मानस भवन से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत हुई। इस दौरान मंच पर भाजपा नेताओं का जमावड़ा नजर आया। इस संकल्प यात्रा में कांग्रेस नेताओं की अपेक्षा भाजपा नेताओं को ही जिला प्रशासन द्वारा तवज्जो दी जा रही है। इस यात्रा की शुरूआत मौके पर मानस भवन में जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया।

इस कार्यक्रम में करैरा से भाजपा विधायक रमेश खटीक, कोलारस से भाजपा विधायक महेंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, नगरपालिका अध्यक्ष गायत्री शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजू बाथम सहित अन्य भाजपा नेता ही मंच पर नजर आए। पोहरी से कांग्रेस विधायक कैलाश कुशवाह इस कार्यक्रम से नदारद रहे।

About rishi pandit

Check Also

हाईकोर्ट ने धार कलेक्टर सहित दो अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तार वारंट जारी करने का आदेश दिया

इंदौर  मध्य प्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर खंडपीठ ने धार जिले के कलेक्टर प्रियांक मिश्र और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *