सोशल एक्टिविस्ट स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार शाम निधन हो गया। उन्होंने शाम 6.55 बजे अंतिम सांस ली। स्वामी को मंगलवार को आईएलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, शाम 6 बजे दिल का दौरा पड़ने से उनका देहांत हो गया।
अस्पताल प्रबंधन ने गुरुवार को बताया था कि मल्टी ऑर्गन फेल होने से स्वामी की हालत में गिरावट आई है, जिससे उनकी हालत में गिरावट आई। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। डॉक्टरों के मुताबिक, स्वामी लिवर की बीमारी से जूझ रहे थे। उन्हें लिवर प्रत्यर्पण की सलाह दी गई थी।