Friday , October 25 2024
Breaking News

अस्पताल में जांच के दौरान हैरान रह गए अधिकारी, कूड़ेदान से मिला बच्चे का भ्रूण

बेंगलुरु
बेंगलुरु देहात जिले के एक प्राइवेट अस्पताल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां कूड़ेदान में बच्चे का भ्रूण पाया गया। बुधवार को औचक जांच के दौरान पाया गया है कि एक भ्रूण कूड़ेदान में पड़ा था। इसके बाद अस्पताल पर शक बढ़ा। बताया गया कि भ्रूण लगभग 22 सप्ताह का था।

मामला होसकोटे तालुक के तिरुमालाशेट्टीहल्ली इलाके की है। यहां एक प्राइवेट अस्पताल है। अधिकारी जब औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो वे हैरान रह गए। अधिकारियों का कहना है कि उस समय ऑपरेशन थिएटर में एक महिला भर्ती थी। संभव है कि वह भ्रूण उसी का रहा हो। हालांकि अधिकारियों ने इस बात से भी नहीं इनकार किया कि भ्रूण किसी और का भी हो सकता है।

पुलिस का कहना है कि अस्पताल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा अस्पताल के मालिक और डॉक्टरों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। अस्पताल को तत्काल सील कर दिया गया है। वहीं अस्पताल में काम करने वाले चार कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक सीनियर अधिकारी ने कहा, स्वास्थ्य अधिकारियों की एक टीम जांच के लिए बुधवार को पहुंची थी। कूड़ेदान में भ्रूण को देखकर सब हैरान रह गए। इसके बाद अधिकारियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। राज्य के स्वास्थ्य आयुक्त रणदीप डी ने सबसे पहले भ्रूण हत्या और अवैध गर्भपात का केस दर्ज करवाया है।

 

About rishi pandit

Check Also

ब्रिक्स में शामिल होने की पाकिस्तान की उम्मीदों को जोरदार झटका, भारत की ना के सामने रूस-चीन को भी माननी पड़ी हार

नई दिल्ली ब्रिक्स (BRICS) बैठक खत्म होने के साथ ही इस संगठन में शामिल होने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *