Tuesday , May 21 2024
Breaking News

देवास में कचरा वाहन चालकों के हड़ताल पर जाने से चरमराई व्यवस्था

 देवास

 नगर निगम के कचरा वाहनों के चालक एक बार फिर हड़ताल पर चले गए हैं। दो दिनों से वाहन चालक कचरा संग्रहण वाहनों को नहीं चला रहे हैं, जिसके चलते शहर में संग्रहण व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि नगर निगम ने अपने वाहन चालकों से शनिवार को 25 कचरा संग्रहण वाहनों को वार्डों में भेजकर कचरा संग्रहण करवाया है।

उल्लेखनीय है कि ठेकेदार द्वारा अनुबंधित वाहन चालक पिछले कुछ समय से पुराना वेतन नहीं मिलने के कारण परेशान हैं। कुछ समय पूर्व में नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहनों के ठेकेदार द्वारा नियुक्त वाहन चालकों ने हड़ताल कर दी थी, जिसके चलते निगम को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। इस दौरान शहर के कई वार्डों में कचरे के ढेर लग गए थे, जिसके चलते रहवासियों ने निगम की व्यवस्थाओं को जमकर कोसा था।

बाद में निगम आयुक्त रजनीश कसेरा ने कड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन ठेकेदार का ठेका निरस्त कर दिया था। इसके बाद नई फर्म को वाहन चालक सप्लाय करने का काम दिया गया, लेकिन पुराने वाहन चालकों को उनका पुराना बकाया वेतन नहीं मिल पाया है। ऐसे में नाराज चालकों ने एक बार फिर काम बंद हड़ताल कर दी।

25 वाहनों को विभिन्न वार्डों में भेजा

हड़ताल के कारण शुक्रवार और शनिवार को नगर निगम के कचरा संग्रहण वाहन शहर के वार्डों में घर-घर कचरा संग्रहण करने के लिए नहीं गए। ऐसे में लोगों के घर से प्रतिदिन निकलने वाला कचरा नहीं उठाया जा सका। इधर शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों ने निगम के वाहन चालकों को ही कचरा संग्रहण वाहन लेकर रवाना कर दिया। निगम स्वास्थ्य अधिकारी जितेंद्र सिसोदिया ने बताया कि शनिवार को 25 वाहनों काे विभिन्न वार्डों में भेजकर कचरा संग्रहण किया गया।

सिसोदिया ने कहा कि वाहन चालकों से चर्चा चल रही है और एक दो दिन में सार्थक हल निकल जाएगा। उन्होंने बताया कि चालकों का ठेकेदार से पुराने वेतन के संबंध विवाद है, जिसके निराकरण के लिए सभी पक्षों से चर्चा की जा रही है।

 

About rishi pandit

Check Also

MP: रेलवे स्टेशन पर चले हथियार, पानी की बोतल का अधिक दाम वसूलने पर हुआ विवाद, तीन यात्री गंभीर घायल

Madhya pradesh shajapur weapons fired at railway station in shajapur: digi desk/BHN/ शाजापुर/ शाजापुर जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *