Friday , October 30 2026
Breaking News

National: फिर जल उठा मणिपुर… दो पक्षों के बीच हुई फायरिंग में 13 लोगों की मौत

National news 13 people killed in manipur amid firing between two sides: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ मणिपुर में सोमवार को हिंसा का ताजा मामला सामने आया है। यहां दो पक्षों के बीच फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई है। सेना से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह लगभग 10.30 बजे तेंग्नौपाल जिले के एक कुकी इलाके में फायरिंग की जानकारी मिलने के बाद असम राइफल्स के जवानों ने एक ऑपरेशन चलाया और तेंगनौपाल जिले के लीथू इलाके से 13 शव बरामद किए हैं। पुलिस हिंसा में जान गवाने वालों की पहचान में जुटी हुई है।

1 दिन पहले सरकार और कुकी समूह के बीच हुआ था शांति समझौता

बता दें कि इससे पहले बीते कल यानी 3 दिसंबर को मणिपुर के तेंगनौपाल जिले के कुकी-ज़ो आदिवासी संगठनों ने केंद्र सरकार और मैतेई उग्रवादी समूह, यूएनएलएफ (पामबेई) के बीच हालिया ‘शांति समझौते’ का स्वागत किया था। हालांकि, उन्होंने कुकी बाहुल्य इलाकों में सरेंडर करने वाले उग्रवादियों के लिए कैंप लगाने की बात की बात विरोध किया।

सात महीनें बाद दहक रही हिंसा की आग

बता दे कि मणिपुर में मैतेई समुदाय ने सरकार से अनुसूचित जनजाति की मांग किया था, जिसका कुकी समुदायों ने विरोध किया था। इसी को लेकर दोनों समुदायों 3 मई को हिंसा शुरू हुई थी, जो सात महीने बाद भी दहक रही है। इस हिंसा में अबतक 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है जबकि हजारों लोग घायल हुए हैं।

About rishi pandit

Check Also

ऑपरेशन सिंदूर के बाद इथियोपिया का बड़ा सैन्य दांव, रूस से खरीदेगा 4 एयर डिफेंस सिस्टम

अदीस अबाबा  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य कार्रवाई में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *