Thursday , July 31 2025
Breaking News

World : अयुत्या को माना जाता है थाईलैंड की अयोध्या, राजा को दी जाती है भगवान राम की उपाधि

World: thailand ayodhya city ayutthaya is considered the ayodhya of thailand the king takes the title of lord rama: digi desk/BHN/नई दिल्ली/ उत्तर प्रदेश का अयोध्या शहर धार्मिक आस्था का केंद्र है। उसी तरह थाईलैंड में भी एक अयोध्या है। ऐसी मान्यता है कि थाईलैंड की इस अयोध्या के राजाओं का जुड़ाव भगवान राम से रहा है। वह अपने आपको उनका वंशज मानते हैं।

थाईलैंड की अयोध्या को अयुत्या कहा जाता है। इसका नाम प्राचीन अयोध्या शहर के नाम पर ही पड़ा है। अयुत्या और अयोध्या में एक चीज समान है। वह यह कि यहां के लोग अपने पूर्वजों और संस्कृति को कभी भी नहीं भूले। यहां के लोगों में भगवान श्री राम की आस्था बहुत गहरी है। वह आज भी उनकी पूजा करते हैं और उनको अपना आदर्श मानते हैं। अयुत्या शहर में कुछ मंदिर भी हैं। यह मंदिर यहां के राजाओं ने बनवाए थे। इन हिंदू मंदिरों में अयुत्या शहर के लोग पूजा करते हैं। भगवान विष्णु, ब्रह्मा और शंकर भगवान के मंदिर इस शहर में हैं।

बर्मी सेना ने मचाई थी लूट

अयुत्या थाईलैंड का सबसे प्रसिद्ध शहर है। इस शहर के राजा जब भी राजपाट संभालते हैं तो रामतिबोधि की उपाधि दी जाती है। अयुत्या पर 1767 में बर्मी सेना ने हमला कर दिया। बर्मी सेना यहां बुरी तरह तबाही मचाई और शहर को लूट लिया। उसके बाद यह पूरी तरह नष्ट हो गया था।

About rishi pandit

Check Also

थाईलैंड की पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 9 की मौत; दूर-दूर तक बिखरा मलबा

थाईलैंड मध्य थाईलैंड में पटाखा कारखाने में बुधवार को हुए विस्फोट में कम से कम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *