Sunday , November 1 2026
Breaking News

CBSE Board Exam: CBSE में 10वीं-12वीं रिजल्ट के परिणाम में डिवीजन बंद

National news cbse board exam details central board of secondary education to scrap division or distinction for board exams: digi desk/BHN/ नई दिल्ली/ केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से एक बड़ी खबर आ रही है। अबकी बार होने जा रही दसवीं और बारहवीं की परीक्षा में किसी भी छात्र को डिजीजन या फिर डिस्टिंक्शन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही ओवरआल डिवीजन और एग्रीग्रेट मार्क्स भी न देने का फैसला किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने बताया इस बार परीक्षा परिणाम में 10वीं और 12वां की बोर्ड परीक्षाओं में डिविजन या डिस्टिंक्शन नहीं देने का फैसला बोर्ड ने लिया है। इस बार सभी विषयों में प्राप्त कुल मार्क्स का योग भी नहीं दिया जाएगा।

पांच विषयों के आधार पर एडमिशन
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा है अगर किसी छात्र ने पांच से अधिक विषयों की पेशकश की है। संस्थान में प्रवेश के लिए या फिर नौकरी के लिए केवल 5 विषयों के अंकों को ही आधार माना जाएगा। अंकों की गणना संस्थान स्वयं कर सकते हैं। बोर्ड अंकों के प्रतिशत की गणना, घोषणा या सूचना नहीं देता है।

आत्महत्या से बचने के लिए
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह कदम इसलिए उठाया है कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा हो न की नंबरों को लेकर मची होड़ किसी बच्चे की जान पर भारी पड़ जाए। इस होड़ से ही बचने के लिए बोर्ड ने यह कदम उठाया है।

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 कब होंगे?
सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं लगभग 55 दिनों में होंगी। आधिकारिक नोटिस के अनुसार 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से होने जा रही हैं। 10वीं की परीक्षा 21 मार्च और 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल 2024 तक खत्म होगी।

About rishi pandit

Check Also

बेंगलुरु के 5-स्टार होटल में बड़ा हादसा, स्विमिंग पूल में करंट लगने से 2 विदेशियों की मौत; कई घायल

बेंगलुरु  कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के एक 5 स्‍टार होटल के स्‍वीमिंग पूल में अचानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *